Move to Jagran APP

गंगा यमुना संगम पर वैदिक आश्रम की स्थापना

आरोग्य रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट नोएडा के संस्थापक महर्षि राजेश योगी ने कहा कि योग और आयुर्वेद की प्राचीन पद्धति के द्वारा चिकित्सा का लोगों को लाभ मिले इसके लिए योग वैदिक आश्रम की स्थापना गंगा-यमुना संगम कुआं खेड़ा नानौता में की जाएगी जिसके लिए 2

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 11:10 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 11:10 PM (IST)
गंगा यमुना संगम पर वैदिक आश्रम की स्थापना
गंगा यमुना संगम पर वैदिक आश्रम की स्थापना

सहारनपुर, जेएनएन। आरोग्य रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट नोएडा के संस्थापक महर्षि राजेश योगी ने कहा कि योग और आयुर्वेद की प्राचीन पद्धति के द्वारा चिकित्सा का लोगों को लाभ मिले इसके लिए योग वैदिक आश्रम की स्थापना गंगा-यमुना संगम कुआं खेड़ा नानौता में की जाएगी जिसके लिए 28 नवम्बर को भूमि पूजन होगा।

loksabha election banner

बुधवार को पीठ बाजार स्थित सुमंत कुमार के आवास पर वार्ता में आरोग्य रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट नोएड़ा के संस्थापक महर्षि राजेश योगी ने कहा कि उनके द्वारा गंगा यमुना संगम कुआं खेड़ा ननौता पर एक योग वैदिक आश्रम की स्थापना की जा रही है, जिसमें योग और आयुर्वेद की प्राचीन पद्धति द्वारा चिकित्सा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया आश्रम के द्वारा प्राचीन पद्धति से आयुर्वेद द्वारा इलाज तथा भारतीय संस्कृति से युवाओं को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। भूमि पूजन में केबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सांसद प्रदीप चौधरी, कमिश्नर एम लोकेश, डीआइजी डा. प्रतिन्दर सिंह, डीएम अखिलेश सिंह सहित विधायक भाग लेंगे। इस दौरान अपना दल के जिला अध्यक्ष राजकुमार पवार प्रधान, अनिल जैन, सुमत पवार, राज कुमार गोयल मौजूद रहे।

किसानों ने कैलाशपुर में टावर का निर्माण कार्य रुकवाया

गागलहेड़ी: कैलाशपुर में आबादी के बीच लगाए जा रहे मोबाइल टावर का निर्माण कार्य मौके पर पहुंचे किसानों ने रुकवा दिया। उनका कहना था कि क्षेत्रवासियों की सहमति के बिना टावर नहीं लगने दिया जाएगा।

कैलाशपुर में एक निजी कम्पनी का टावर लगाया जा रहा है जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के जिला प्रभारी हाजी इस्लाम अन्य किसानों रईस मलिक, आरिफ मलिक, अभिषेक काम्बोज, पारित आदि के साथ मौके पर पहुंचे तथा निर्माण कार्य बंद करा दिया। इस दौरान मौके पर काफी लोग जमा हो गए। हाजी इस्लाम का कहना था कि क्षेत्रवासी यदि नहीं चाहते तो टावर नहीं लगने दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.