आंगनबाड़ी कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी
सहारनपुर :आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदो
सहारनपुर :आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। सैकड़ों की संख्या में महिला कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष सुलेललता पंवार के नेतृत्व में हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार को मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष सुलेललता पंवार ने प्रशासन से आंदोलन में सहयोग की अपील करते हुए चेताया कि यदि किसी कार्यकत्री अथवा सहायिका को डराने धमकाने की कोशिश की तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। सुधा धीमान ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में जो बातें कही थी, उसे माना नहीं जा रहा है। जब तक सरकार वायदे पूरा नहीं करती काम व कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। पूनम शर्मा ने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं व कार्यों का आंदोलन के दौरान बहिष्कार रखने का आह्वान किया। धरना प्रदर्शन में अर्चना शर्मा, सुनीता शर्मा, रीता चौधरी, पारुल, प्रतिभा त्यागी, उषा, सुनीता शर्मा, मुकेश गौतम, गीता शर्मा, लोकेश, प्रेमबाला, कुसुम शर्मा, ¨पकी शर्मा, सुलोचना, ब्रिजेश कुमारी, निर्मला देवी, लीला देवी, सोनिया, ललिता, सुलोचना, ओमवती आदि मौजूद रहे।
धरना देने का निर्णय
सहारनपुर : आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की गांधी पार्क में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं करती, तब तक ब्लाक अथवा सीडीपीओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के मानदेय के बारे में कुछ स्पष्ट करने को तैयार नहीं है। इस दौरान ममता गुप्ता, पूनम, रणिता कांबोज, मीना आर्य, कुसुम सैनी, कमलेश चौधरी, सुनीता रुहेला, संगीता शर्मा, ¨पकी शर्मा, सीमा धीमान, अनिता, सुषमा, प्रवेश गोयल, पूनम, बिमला, सरोज आदि मौजूद रही।