मांगों को ब्लाक कार्यालय पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खि
By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Aug 2017 10:37 PM (IST)Updated: Thu, 31 Aug 2017 10:37 PM (IST)
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्लाक कार्यालय पर तालाबंदी कर नारेबाजी भी की। कहा कि शासन की ओर से 14 वित आयोग के क्रियान्वयन को पंचायत सहायकों की भर्ती किया जाना प्रस्तावित है, जो औचित्यहीन है। तत्काल भर्ती पर रोक लगाए जाए। कहा कि यदि मांगों को नजर अंदाज किया गया तो पांच सितंबर को जिला मुख्यालय पर रैली व 12 सितंबर को लखनऊ के लक्ष्मण मैदान में अधिकार रैली व धरना दिया जाएगा। मौके पर सुंदर पाल, सुनील कुमार, भूपेंद्र ¨सह, मांगेराम, रामकला, सुनील कुमार, नीरज मित्तल, अश्विनी कुमार, अरविंद कुमार, राहुल देव व भंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें