Move to Jagran APP

मानकमऊ के मुहाने को बना दिया कूड़ा डंपिग स्थल

सहारनपुर नगर निगम वर्षों बाद भी कूड़ा प्रबंधन तो दूर कूड़ा डंपिग ग्राउंड तक स्थापित नहीं कर पाया है। वहीं अब निगम के वार्ड 31 स्थित मानकमऊ के मुहाने को ही कूड़ा डंपिग स्थल बना देने हजारों लोग परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 10:37 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 06:21 AM (IST)
मानकमऊ के मुहाने को बना दिया कूड़ा डंपिग स्थल
मानकमऊ के मुहाने को बना दिया कूड़ा डंपिग स्थल

सहारनपुर : सहारनपुर नगर निगम वर्षों बाद भी कूड़ा प्रबंधन तो दूर कूड़ा डंपिग ग्राउंड तक स्थापित नहीं कर पाया है। वहीं अब निगम के वार्ड 31 स्थित मानकमऊ के मुहाने को ही कूड़ा डंपिग स्थल बना देने हजारों लोग परेशान हैं।

loksabha election banner

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जाम का सबब बने सहारनपुर के मध्य स्थित अंबाला बस स्टैंड को गंगोह रोड पर स्थानांतरित करने का महापौर संजीव वालिया द्वारा दावा किया गया था। तत्कालिक नगरायुक्त के साथ यहां स्थित निगम की भूमि पर बस स्टैण्ड बनाने की कार्ययोजना भी बनाई थी। उस समय यहां मिट्टी की भराई का निर्णय लिया गया था। लेकिन बाद में निगम क्षेत्र से निकले सैकड़ों टन कूड़े से भराव किया जाने लगा था। तब लोगों के विरोध पर कूड़ा डंपिग पर रोक लगा दी गई थी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब पिछले करीब एक माह से फिर से यहां के अलावा मानकमऊ पुलिया के निकट स्थित तालाब को कूड़े से पाट दिया गया है। रोजाना बड़ी मात्रा में कूड़ा डंप किया जा रहा है। जिसके कारण लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया।

वार्ड 31 क्षेत्र के पार्षद सलीम अहमद का कहना है कि इस बारे में कई बार मेयर व नगर आयुक्त को अवगत कराया गया। क्षेत्र के लोगों द्वारा कूड़ा डंप करने का विरोध भी किया गया लेकिन फिर भी कूड़ा डंप किया जाना बंद नहीं हुआ है। क्षेत्र में कूड़ा डंपिग से बीमारियां फैलने की संभावना बढ़ती जा रही है तथा लोगों में निगम के प्रति खासी नाराजगी है। क्षेत्र के ही राशिद, हमीद, साजिद, राम कुमार, महेन्द्र आबिद, राकेश सहित अनेक लोगों का कहना है कि मानकमऊ पुलिया के निकट कूड़ा डंपिग से यहां स्थित तालाब का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। इसके पीछे खेतों को भी नुकसान पहुंच रहा है। वार्ड के मुहाने पर कूड़ा डंप होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा।

-------

इनका कहना है...

बस अड्डे के निर्माण के लिए पहले कूड़ा एक स्थान पर डंप कर भराई की जा रही थी। वहां मिट्टी डालकर लेबल किया जा रहा है। मानकमऊ पुलिया के निकट कूड़ा डंप करने की जानकारी नहीं है, मामले की जांच करा सख्त कार्रवाई की जायेगी।

-डा. गीताराम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सहारनपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.