Move to Jagran APP

कानून वापस होने तक डटे रहेंगे किसान

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री सैयद अमीर हैदर जैदी के नेतृत्व में दिल्ली धरना स्थल पर दर्जनों किसान पहुंचे। नानौता निवासी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री सैयद अमीर हैदर जैदी ने फोन पर बताया कि सरकार नाहक किसानों को परेशान कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 10:01 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 10:01 PM (IST)
कानून वापस होने तक डटे रहेंगे किसान
कानून वापस होने तक डटे रहेंगे किसान

सहारनपुर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री सैयद अमीर हैदर जैदी के नेतृत्व में दिल्ली धरना स्थल पर दर्जनों किसान पहुंचे। नानौता निवासी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री सैयद अमीर हैदर जैदी ने फोन पर बताया कि सरकार नाहक किसानों को परेशान कर रही है। जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते किसान खामोश नहीं रहेगा। उनके नेतृत्व में क्षेत्र के अरविद कुमार सोनी जैदी,अली हसन, वाजिद,आसिफ, फरमान व तहजीब आदि दर्जनों किसान धरना स्थल पर पहुंचे।

loksabha election banner

नकुड़ के किसान भी दिल्ली हुए रवाना

संवाद सूत्र, नकुड़: शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विक्रम सिंह के नेतृत्व में नकुड़ क्षेत्र के किसान ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए, जहां से दर्जनभर ट्रैक्टर व कई मोटरसाइकिलों के साथ किसानों ने मार्च निकाला और करीब 15 किसान नेता व कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि यह कृषि बिल किसान विरोधी है। ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर जगत सिंह, नगर अध्यक्ष अहसान अंसारी, मंडल उपाध्यक्ष शमीम, जिला उपाध्यक्ष सलमान, जिला महामंत्री कुलबीर सिंह आदि किसान नेता दिल्ली आंदोलन में सम्मिलित होने के लिए रवाना हो गए हैं।

देवबंद : भारतीय किसान यूनियन (सर्व) की बैठक में नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया गया। साथ ही किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए ट्रैक्टरों से दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया गया।

मकबरा रोड स्थित कार्यालय पर हुई भाकियू सर्व की बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष जमाल नासिर ने कहा कि कृषि कानून किसानों के खिलाफ हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। युवा इकाई के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की सीमा में चल रहे किसानों के आंदोलन को और मजबूत करने के लिए ट्रैक्टरों की रैली के साथ कूच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जगह-जगह टोल लगाकर आमजन को लूटा जा रहा है। जल्द ही इसके विरोध में आंदोलन छेड़ा जाएगा। बैठक में बकाया गन्ना भुगतान की मांग भी की गई। राजन भारद्वाज, अक्षय शर्मा, कृष्णपाल, मोहित शर्मा, प्रिस चौधरी, विनोद भारद्वाज, सचिन सोनकर, सलमान त्यागी, आसिफ अली और फुरकान त्यागी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.