Move to Jagran APP

पर्यावरण जागरूकता पखवाड़े में तुलसी के पौधों का वितरण

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में 5 जून से पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 06:29 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 06:29 PM (IST)
पर्यावरण जागरूकता पखवाड़े में तुलसी के पौधों का वितरण
पर्यावरण जागरूकता पखवाड़े में तुलसी के पौधों का वितरण

सहारनपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में 5 जून से पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।

loksabha election banner

गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री संजय भसीन व पर्यावरण समिति के संयोजक मेजर एसके सूरी ने संयुक्त रूप से कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सबका धर्म है। अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखें एवं अपने प्रदूषित विचारों का त्याग करें। उन्होंने कहा कि तुलसी के पौधे का सनातन धर्म में अत्यधिक महत्व है। तुलसी के बारे में यह मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय जो अमृत धरती पर छलका उसी से तुलसी के पौधे की उत्पत्ति हुई। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से चल रहे कोविड-19 के बचाव में भी तुलसी के पत्ते का औषधि के रूप प्रयोग करने से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग, रमेश डावर, बलदेव राज खुंगर, राजीव अग्रवाल, कर्नल संजय मिड्ढा, पवन अरोड़ा, प्रवीण चांदना, संजीव सचदेवा, रवि टंडन, अशोक मलिक, संजय महेश्वरी, आशीष खुराना, विकास कश्यप, अंकुश कर्णवाल, विकास अग्रवाल, सक्षम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

औद्योगिक क्षेत्र में चला नालों का सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, सहारनपुर : नगर निगम द्वारा सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र में सैनिटाइजेशन के अलावा नालों की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। 9 वार्डों व 26 कंटेनमेंट एवं आंशिक कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन के साथ ही श्मशान-कब्रिस्तान व प्रमुख बाजारों और मंडी समिति रोड को भी सैनिटाइजेशन किया गया।

नगरायुक्त के निर्देश पर सोमवार को दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम द्वारा नालों की सफाई को विशेष अभियान चलाया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.कुनाल जैन, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने अपनी देखरेख में दो पोकलेन मशीनों की मदद से नालों की सफाई कराई। इसके अलावा क्षेत्र में सफाई, चूना व मेलाथियान का छिड़काव तथा सैनेटाइजेशन भी कराया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.कुनाल जैन व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि समस्त सरकारी कार्यालयों व प्रमुख स्थानों के अलावा रोस्टर के अनुसार फागिग अभियान भी चलाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.