इंडियन आयल की पाइपलाइन काटकर डीजल चोरी
सरसावा (सहारनपुर) : नजीबाबाद से ग्राम अलीपुरा से होकर कुरुक्षेत्र जा रही इंडियन आयल कार्पोर
सरसावा (सहारनपुर) : नजीबाबाद से ग्राम अलीपुरा से होकर कुरुक्षेत्र जा रही इंडियन आयल कार्पोरेशन की भूमिगत तेल की पाइप लाइन में चोरों ने सेंध लगा दी। पुलिस ने मौके पर तीन वाल्व सेट बरामद किए हैं। हालांकि अधिकारी तेल चोरी होने से इन्कार कर रहे हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि चोरों ने पहले तेल चोरी किया हो और दोबारा आए हों लेकिन किसी ने देख लिया हो और वे भाग निकले हों।
शनिवार देर शाम कंपनी के आयल अभियंता अभय चौहान की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि उनकी कंपनी की डीजल भूमिगत पाइप लाइन नजीबाबाद से कुरुक्षेत्र जा रही है जिसका कंट्रोल रूम रुड़की में भी है। यहां कंपनी को पाइप लाइन में प्रेशर कम होता दिखाई दिया। गार्ड द्वारा चे¨कग के उपरांत पाया गया कि ग्राम अलीपुरा में भूमिगत पाइप लाइन के ऊपर एक गड्ढा दिखाई दिया। सूचना पर कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने आकर देखा तो चोरों ने खेत में पाइप लाइन तक गड्ढा खोद रखा था। गड्ढे के समीप ही पाइप में छेद कर तेल निकालने के लिए वाल्व सेट बाहर पड़ा मिला। पास में तेल बिखरा पड़ा था। चोरों ने दो स्थानों पर ड्रिल द्वारा छेद कर वाल्व फिट किए हुए थे।
थानाध्यक्ष आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि अभियंता अभय ¨सह चौहान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी के मुकदमे के अलावा सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान तथा पेट्रोलियम एवं पाइप लाइन अधिनियम की धारा में मुकदमा लिखा गया है।