दिवालहेड़ी में सर्वे के दौरान मिला डेंगू का लार्वा, नष्ट कराया
क्षेत्र के कई गांवों में बुखार ने कहर बरपा रखा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार शिविर लगाकर गांवों में रोगियों का उपचार कर रही है।
सहारनपुर, जेएनएन। क्षेत्र के कई गांवों में बुखार ने कहर बरपा रखा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांवों में कैंप कर मरीजों के इलाज में जुटी है। रविवार को टीम ने दिवालहेड़ी गांव पहुंच सर्वे किया। इस दौरान कई घरों में मिट्टी के बर्तनों में डेंगू का लार्वा मिला। जिन्हें टीम के सदस्यों ने खाली कराया।
रविवार को दिवालहेड़ी गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर करीब 45 रोगियों का उपचार किया। वहीं, टीम ने घर-घर जाकर डेंगू का सर्वे किया। इस दौरान कर्मचारियों को कई घरों से रखे मिट्टी के बर्तनों में डेंगू का लार्वा मिला। जिसके बाद सभी बर्तनों को खाली कराकर लोगों को जल जनित बीमारियों की रोकथाम को जागरूक किया गया। ग्राम प्रधान अजय कुमार ने बताया गांव में दो बार फोगिग और एक बार एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया है। स्वास्थ्य टीम में अमरकांत, अंकित, नितिश, विरेंद्र, नितिन कुमार, भूप सिंह, संजय कुमार, सुदेशना, सोनम व कुलदीप शामिल रहे।
संग्रह अमीन संघ के छठी बार अध्यक्ष चुने गए सुधीर
जागरण संवाददाता, सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ जनपद शाखा सहारनपुर के द्विवार्षिक चुनाव में ठाकुर सुधीर कुमार को छठी बार सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। जिले भर के संग्रह अमीन उपस्थित रहे।
संग्रह अमीन संघ के चुनाव के लिए रविवार को छोटूराम की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें निर्वाचन अधिकारी राजेश गुप्ता, सुभाष चंद्र, राजेंद्र सिंह की उपस्थिति में सभी तहसीलों से आए प्रस्ताव में आदेश शर्मा को संरक्षक व ठाकुर सुधीर कुमार को लगातार छठी बार सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। कुशलपाल सिंह को महामंत्री, अब्दुल रहमान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छोटूराम को उपाध्यक्ष, मोहम्मद अरशद को कोषाध्यक्ष, सुभाष सिंह को उपमंत्री, धनपाल को सह कोषाध्यक्ष, हेमन्त जोशी को संगठन मंत्री, अनिल त्यागी सह संगठन मंत्री, रविकांत शर्मा आडीटर प्रथम, जय बाबू प्रसार आडिटर द्वितीय, विनोद रावत प्रचार मंत्री चुने गये। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरे जिले के समस्त संग्रह अमीन उपस्थित रहे।