दिल्ली दंगा : जेलों में बंद बेगुनाहों की लड़ाई लड़ रही जमीयत : मदनी
देवबंद में जमीयत उलमा-ए-हिद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने दिल्ली दंगों के हवाले से कहा कि यह हिसा सुनियोजित थी। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया यह तथ्य उजागर कर चुकी है कि जबरदस्ती बेगुनाह मुस्लिम नौजवानों को फंसाया गया था। जमीयत द्वारा अभी तक 50 से अधिक बेगुनाह नौजवानों को जेलों से जमानत दिलाई जा चुकी है।
सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में जमीयत उलमा-ए-हिद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने दिल्ली दंगों के हवाले से कहा कि यह हिसा सुनियोजित थी। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया यह तथ्य उजागर कर चुकी है कि जबरदस्ती बेगुनाह मुस्लिम नौजवानों को फंसाया गया था। जमीयत द्वारा अभी तक 50 से अधिक बेगुनाह नौजवानों को जेलों से जमानत दिलाई जा चुकी है।
रविवार को जारी बयान में मौलाना मदनी ने कहा कि जमीयत बेगुनाह और मजलूम लोगों की लड़ाई हमेशा से लड़ती आई है। दिल्ली दंगों में जिस प्रकार षड्यंत्र के तहत एकतरफा कार्रवाई की गई, उसकी सच्चाई सामने आ चुकी है। कहा कि जब तक एक भी बेगुनाह जेल में बंद है तब तक जमीयत इंसाफ की लड़ाई जारी रखेगी। मदनी ने कहा कि जमीयत 70 सालों से धर्म के नाम पर होने वाले दंगों को लेकर कानून बनाने की मांग कर रही है। ताकि इस तरह के फसादों को रोका जा सके।
कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति
जागरण संवाददाता, सहारनपुर: आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त ग्राम पंचायत चुनाव प्रभारी एवं मुस्ताफाबाद दिल्ली से विधायक हाजी युनूस रविवार को सहारनपुर में पहुंचे। उन्होंने अपनी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति बनाई। इस दौरान विधायक का जोरदार स्वागत भी किया गया।
विधायक हाजी युनूस ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि अब उनकी पार्टी हर चुनाव में भागीदारी करेगी। वह ग्राम पंचायत चुनाव में खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जहां पर भी पार्टी के पदाधिकारियों की जरूरत पड़े तो उन्हें भी बुलाया जाए। सभी पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वह जनता के बीच में रहें और उनके दुख-दर्द को समझें। निष्वार्थ उनकी सेवा करें। तभी पार्टी के साथ लोग जुड़ेंगे। विधायक ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष आदित्य गर्ग ने बताया कि 15 दिन के अंदर बूथ अध्यक्ष कमेटी भी बना दी जाएगी। जिसे बूथ की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। स्वागत करने वालों में दिनेश कुमार शर्मा, अमरीश वालिया, हरपाल सिंह, उमर जैदी, अक्षय जैन, मुजफ़्फर हुसैन, शाह आलम, मुज्जमिल पंवार, मनोज फुटेला, जितेंद्र शर्मा, आशीष त्यागी, मनोज सैनी, मोनू पंडित, राजकुमार डोगरा, विशालचंद आदि मौजूद रहे।