Move to Jagran APP

अखंड भारत वंदे मातरम मिशन के पदाधिकारी घोषित

अखंड भारत वंदे मातरम एक मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय मणि शर्मा द्वारा संगठन का विस्तार कर अमित वर्मा को महानगर अध्यक्ष तथा निखिल जैन को महामंत्री बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 10:49 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 10:49 PM (IST)
अखंड भारत वंदे मातरम मिशन के पदाधिकारी घोषित
अखंड भारत वंदे मातरम मिशन के पदाधिकारी घोषित

सहारनपुर, जेएनएन। अखंड भारत वंदे मातरम एक मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय मणि शर्मा द्वारा संगठन का विस्तार कर अमित वर्मा को महानगर अध्यक्ष तथा निखिल जैन को महामंत्री बनाया गया है।

loksabha election banner

बुधवार को मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा ने कहा संगठन से जुड़ा हर साथी मजबूती के साथ जुड़कर आगे बढ़े। उन्होंने अमित वर्मा को महानगर अध्यक्ष, निखिल जैन को महामंत्री तथा सागर बब्बर को मंत्री घोषित किया।

राष्ट्रीय महामंत्री शेखर कर्णवाल ने पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। संगठन द्वारा प्रबंधक अनिल शर्मा व प्रधानाचार्य अरविद शर्मा के सहयोग के लिए उनका आभार जताया। संगठन से जुड़े नंद किशोर व कोरियोग्राफर प्रशांत ने बच्चों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजीव भरतरी, दर्शल लाल बब्बर, अमित परमार, गोपाल वर्मा, विराट जैसवाल, विजय वर्मा, विक्की जैन, प्रेम, सुरेंद्र, गौरव जैन, मनोज जौहरी, विष्णु, सन्नी, संदीप, मोहन वर्मा, सचिन गर्ग, राजू वर्मा, अश्वनी वर्मा, अभिनंदन ओझा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.