कोरोना:: वीरान सड़कों पर कोरोना से खुली जंग
कोरोना के निरंतर बढ़ रहे प्रकोप और इस पर रोक को जिला प्रशासन ने जनपद में 35 घंटे का लाकडाउन लगाया है। जिससे सड़के व गली मोहल्लों में सन्नाटा नजर आया।
सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना के निरंतर बढ़ रहे प्रकोप और इस पर रोक को जिला प्रशासन ने जनपद में 35 घंटे का लाकडाउन लगाया है। जिससे सड़के व गली मोहल्लों में सन्नाटा नजर आया।
मंडलायुक्त के आदेश पर रविवार सुबह करीब दो हजार सफाई कर्मचारियों का अमला व नगर निगम के दर्जनों वाहन तमाम क्षेत्र में सफाई व सैनिटाइजेशन को निकल पड़े।
नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह मेयर संजीव वालिया ने घंटाघर से इन वाहनों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सैनिटाइजेशन के लिए निगम के अलावा फायर ब्रिगेड के वाहन भी शामिल किए गए थे।
---------------
विभिन्न क्षेत्र किए सैनिटाइज
घंटाघर से नेहरूमार्केट, भगतसिंह चौक, पुल खुमरान, पुरानी चुंगी, भारत माता चौक, नुमाइश कैंप, बेरीबाग, लिक रोड, जेल चुंगी, होटल क्लार्क, अस्पताल पुल, कचहरी, दिल्ली रोड, हसनपुर चुंगी, आइटीसी रोड, गोलकोठी, धोबी घाट, बेहट अड्डा, नवाब गंज, नेहरु मार्केट, घंटाघर के अतिरिक्त सभी प्रमुख चौराहों, बाजारों, सरकारी भवनों को सैनेटाइज किया गया।
ये वार्ड किए गए सैनिटाइज
कोरोना संक्रमित वार्डो में अलग से विशेष अभियान चलाया गया। नगर स्वास्थय अधिकारी डा.कुनाल जैन व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर के नेततृत्व में वार्ड-दो पिजौरा बादशाहपुर, हकीकत नगर, मोहम्मदपुर माफी, मवीकलां, नवीननगर, गोविदनगर, गिल कालोनी, नाजिरपुरा, आवास विकास, गुरुद्वारा रोड, चंद्रनगर, न्यू माधोनगर, जनकपुरी, हिम्मत नगर ग्वालिरा, शारदानगर उत्तरी, प्रतापनगर, जैनबाग, मोहित विहार के अतिरिक्त आंशिक रुप से संक्रमित वार्ड 03, 09, 10, 12, 15, 18, 25, 33, 34, 41, 56 व 57 के अलावा वार्ड 06, 07,13,17,19, 22 ,23, 27, 28, 29, 30, 32, 42, 45, 47, 51, 52, 58, 59, 69 व वार्ड 70 के कंटोनमेंट जोन क्षेत्रों को भी सैनेटाइज किया गया।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि लाकडाउन में पूरे महानगर को सैनेटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा चूना, मेलाथियान व एंटी लार्वा आदि का भी छिड़काव किया जा रहा है। जिन गलियों में वाहन नही जा पा रहे हैं वहां निगम कर्मचारी हैंड मशीनों से सैनेटाइज कर रहे हैं। नगरायुक्त ने बताया कि महानगर में 342 कंटोनमेंट जोन हैं, जिनमें से अधिकांश में बेरिकेडिंग कराई जा चुकी है।
मेयर संजीव वालिया ने कहा कि एक बार फिर जिस तरह कोरोना की दूसरी लहर आयी है उसे देखते हुए निगम की पूरी कोशिश है कि इसे सहारनपुर में बढ़ने से रोका जाए।