भाजपा सरकारों में अनुसूचित वर्ग का सर्वाधिक शोषण: नरवाल
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर प्रदीप नरवाल ने कहा कि भाजपा की सरकारों में अनुसूचित जाति के लोगो का सबसे ज्यादा शोषण हो रहा है। उनकी आवाज दबाई जा रही है उनके प्रति अपराध बढ़ रहे हैं ऐसी स्थिति में अनुसूचित समाज को अपनी एकता का परिचय देते हुए उनकी लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी को सहयोग करना चाहिए।
सहारनपुर जेएनएन। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर प्रदीप नरवाल ने कहा कि भाजपा की सरकारों में अनुसूचित जाति के लोगो का सबसे ज्यादा शोषण हो रहा है। उनकी आवाज दबाई जा रही है उनके प्रति अपराध बढ़ रहे हैं ऐसी स्थिति में अनुसूचित समाज को अपनी एकता का परिचय देते हुए उनकी लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी को सहयोग करना चाहिए।
प्रदीप नरवाल सोमवार को गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद पासी ने कहा की आजादी के बाद से अनुसूचित समाज को जितना सम्मान कांग्रेस पार्टी ने दिया इतना किसी ने नहीं दिया। बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर, बाबू जगजीवन राम, मीरा कुमार आदि को कांग्रेस में ही सम्मान मिला है। उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव समिति के सदस्य शशी वालिया एवं पउप्र अनुसूचित जाति विभाग प्रभारी योगी जाटव ने कहा कि पूरे देश में अनुसूचित जाति के प्रति हो रहे अपराध एवं अत्याचारों के विरुद्ध उसने कांग्रेस के साथ कदमताल करने का मन बना लिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्येंद्र कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर एससी विभाग के जिलाध्यक्ष अरविद पालीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होने वाले भावाधस के जिला प्रभारी सतीश डीलोड की पूरी जिला कार्यकारिणी सुनीता डीलोड, शेर सिंह शेरा, रमेश डबराल, त्रिलोकचंद कृतिक बिरला, मयंक बिरला, ममतेश वाल्मीकि, सुमन आदि का मुख्य अतिथियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। अरविद पालीवाल ने प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के साथ-साथ विभाग के प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी पहनाई और बाबा साहब आंबेडकर का प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, गौरव वर्मा, गुलफाम अंसारी, सीमा देवी, सूरजपाल, मास्टर अजीत, रामनाथ, अमित कुमार, अमन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।