Move to Jagran APP

टैक्स वसूली का लक्ष्य पूरा करना चुनौती

नगर निगम द्वारा गृहकर जलकर और सीवर की वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के प्रयासों में स्थिरता आई है। निर्धारित लक्ष्य का 65 फीसदी ही राजस्व निगम अभी तक अर्जित कर पाया है। अगले 73 दिनों में उसे 35 फ़ीसदी राजस्व अर्जित करना होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 08:05 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 08:05 PM (IST)
टैक्स वसूली का लक्ष्य पूरा करना चुनौती
टैक्स वसूली का लक्ष्य पूरा करना चुनौती

सहारनपुर, जेएनएन। नगर निगम द्वारा गृहकर, जलकर और सीवर की वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के प्रयासों में स्थिरता आई है। निर्धारित लक्ष्य का 65 फीसदी ही राजस्व निगम अभी तक अर्जित कर पाया है। अगले 73 दिनों में उसे 35 फ़ीसदी राजस्व अर्जित करना होगा।

loksabha election banner

आय की दृष्टि से नगर निगम को सबल बनाने की दिशा में टैक्स की शत-प्रतिशत वसूली किया जाना बेहद जरूरी है। कोरोना संकट के कारण लक्ष्य पूरा करने की दिशा में थोड़ी स्थिरता आई है। हालांकि पिछले दो माह से निगम ने टैक्स की वसूली के लिए महानगर में विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर अभियान चलाया, और घर-घर जाकर लोगों को टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित भी किया था। अभियान का नतीजा यह रहा कि लोगों में टैक्स जमा करने के प्रति जागरूकता बढ़ी और निगम को अपना लक्ष्य पूरा करने की दिशा में भी आंशिक सफलता मिली। 30 करोड़ से अधिक लक्ष्य

चालू वित्त वर्ष में निगम का 30 करोड़ से अधिक का राजस्व गृहकर जलकर और सीवर कर आदि से प्राप्त करने का लक्ष्य है। चालू वित्त वर्ष के करीब ढाई माह शेष रहते अभी तक निगम लक्ष्य का 65 फीसदी यानी 19 करोड़ से अधिक का राजस्व हासिल हो चुका है। शेष 35 फीसदी का राजस्व अर्जित करने के लिए निगम के पास करीब 73 दिन बाकी है। इन दिनों विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण अधिकारियों-कर्मचारियों की विभिन्न कार्यों में ड्यूटी के कारण कैंप लगाने का अभियान पर विराम लगा है। कार्यालय में ही टैक्स जमा करने का काम अनवरत रूप से चल रह है।

1.40 आवासीय-व्यावसायिक भवन

नगर निगम क्षेत्र में करीब 1.40 लाख से अधिक आवासीय और व्यावसायिक भवन हैं। इनमें व्यावसायिक भवनों की संख्या 36 हजार से ज्यादा है। निगम की कोशिश है कि 14 फरवरी को चुनाव संपन्न होने के बाद टैक्स की वसूली में तेजी लाई जाए।

इनका कहना है

नगर निगम द्वारा टैक्स की वसूली के लक्ष्य को समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा चुकी है।

-रवीश कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.