Move to Jagran APP

गुरु पूर्णिमा पर हुई गुरुदेव की आराधना

गुरु पूर्णिमा का पर्व कई स्थानों पर अपार श्रद्धा के साथ मनाया गया। भक्तजनों ने विधि-विधान से गुरुदेव का तिलक कर चरण वंदना की। बाद में उनकी आरती उतारी गई। इस दौरान भक्तों ने गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों में कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का अनुपालन कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 10:33 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 10:33 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर हुई गुरुदेव की आराधना
गुरु पूर्णिमा पर हुई गुरुदेव की आराधना

सहारनपुर, जेएनएन। गुरु पूर्णिमा का पर्व कई स्थानों पर अपार श्रद्धा के साथ मनाया गया। भक्तजनों ने विधि-विधान से गुरुदेव का तिलक कर चरण वंदना की। बाद में उनकी आरती उतारी गई। इस दौरान भक्तों ने गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों में कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का अनुपालन कराया गया।

loksabha election banner

रविवार सुबह श्री बालाजी धाम के संस्थापक गुरुदेव अतुल जोशी महाराज के पेपर मिल रोड स्थित आवास पर गुरु भक्तों का पहुंचना प्रारंभ हो गया था। भक्तों ने विधि विधान से गुरुदेव का तिलक और चरण वंदना की। बाद में गुरुदेव अतुल जोशी महाराज और गुरुमाता अरुणा जोशी की आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया। आशीर्वचन देते हुए गुरुदेव ने कहा कि यह पर्व गुरु शिष्य के बीच एक पवित्र और आध्यात्मिक के रिश्ते को और अधिक सु²ढ़ करने का पावन पर्व है। गुरु सदैव अपने शिष्य को सदमार्ग दिखाता है और उसकी उलझन को दूर करने के लिए उसका मार्ग प्रशस्त करता है। गुरु पूजन कार्यक्रम में महेश शिवा, राखी शर्मा, मयंक, दीपक सहगल, आशु सहगल, विपिन बंसल, शीला विजन, आशु, हुकुम सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं रामनगर पठानपुरा में नरेंद्र खोटियान के यहां हुए कार्यक्रम में गुरु गोरखनाथ जी की पूजा की गई। पूजा पं.दाताराम खंडूरी ने कराई। डा. विकास धारिया, राकेश कुमार, नवीन संवई, वीरेंद्र चौधरी, विजेंद्र सिंह, अमित कुमार, गौरव, अश्विनी, विपिन खोटियान, राजेंद्र चौधरी मौजूद थे। प्रद्युमन नगर में जनेश्वर दयाल अग्रवाल के यहां गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। विश्व में शांति ओर कोरोना महामारी का नाश एवं सर्वधर्म संभाव के कल्याण की कामना के साथ विधि-विधान से यज्ञ और हवन किया गया। आचार्य बृजमोहन आर्य ने हवन-यज्ञ कराया। मनीष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, दीपाली, शैफाली, अंश, नायरा, संयम मौजूद रहे। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में सदगुरुदेव श्री रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा की विधिवत पूजा, तिलक कर माल्यार्पण के बाद आरती उतारी गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज, अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, बबीता, बाला, नरेश चंदेल, रमेश शर्मा, बबली, गीता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.