बाल दिवस पर मनोहारी प्रस्तुतियों की रही धूम
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस स्कूलों में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। बाल दिवस मेले में बचों ने मनोहारी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। स्कूलों में हुए कार्यक्रमों में बचों ने खेलों में शानदार प्रदर्शन करते पुरस्कार हासिल किए।
सहारनपुर, जेएनएन। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस स्कूलों में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। बाल दिवस मेले में बच्चों ने मनोहारी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। स्कूलों में हुए कार्यक्रमों में बच्चों ने खेलों में शानदार प्रदर्शन करते पुरस्कार हासिल किए।
गुरुवार को अग्रवाल महिला संगम द्वारा गोशाला रोड स्थित श्री रामलीला भवन में बाल दिवस मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय गर्ग, शिव कुमार गुप्ता व पवन गोयल ने तथा दीप प्रज्जवलन विनय जिदल व समाजसेविका सुरभि वर्मा ने किया। नगर विधायक गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भागीदारी कर खूब तालियां बटोरी। संगीत की धुनों पर बच्चे जमकर थिरके। मनोरंजक खेलों के अलावा विभिन्न प्रकार के स्टाल आकर्षण का केंद्र बने थे। अध्यक्ष ममता सिघल ने संस्था का उद्देश्य गरीब बच्चों को मंच पर लाकर उनका उत्साहवर्धन करना है। मेला संयोजक सचिन गुप्ता ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डा.अनिल मित्तल, अर्चित अग्रवाल, पूजा गोयल, सारिका सिघल, सरिता गर्ग, उषा गर्ग, आरती गोयल, प्रीति गर्ग, पूजा मित्तल, डा.नेहा अग्रवाल, रूचि बिदल, अनिता गुप्ता, संजीव गर्ग, वरुण सिघल, डा.साकेत कुमार गर्ग, रवि गर्ग, मुनेश अग्रवाल, अभिषेक जैन, पवन जैन, चौ.माईदयाल आदि मौजूद थे।
प्रद्युमन नगर स्थित दून कैंम्ब्रिज स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। प्राइमरी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, रिले रेस, फ्राग रेस, कलर पहचान रेस में भागीदारी की। काव्य, वैष्णवी, प्रतीक, सात्विक, आरव, आयुष, अबु, दक्ष, अक्ष, अंश, हिमांशु, आदिति व आराध्या ने मैडल जीते। कक्षा 1-8 तक के छात्रों ने मार्च पास्ट के बाद योगा, एरोबिक्स, सेक रेस, लेमन रेस, कबड्डी व खो-खो में शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य रश्मि सैनी व प्रबंधक मनीष सैनी ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर मैडल व सार्टीफिकेट दिए। प्रतापनगर स्थित न्यू ब्राइट लैंड स्कूल में अध्यापिकाओं ने शायरी, फन डांस,फन स्किट आदि से बच्चों का मनोरंजन किया। निदेशक रमा गुप्ता ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताया। प्रधानाचार्य श्रुति गुप्ता, फरहा, प्रिया, सुजाता, सुलेखा, शबाना, रूबीना, ममता, एलिजा,मरियम आदि मौजूद थे। चिलकाना रोड स्थित जेएच एकेडमी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। मैनेजर वली मोहम्मद ने बच्चों को दिवस का महत्व बताया। बच्चों अजा, गुंजन, शीबा, नबिया, तनु, प्रतीक, शेखर, अहमद खान, आतिफ, सादिक, अमन, आमना, सानिया, शांतनु ने प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।