आइआइए ने जूम एप के साथ मनाया संस्था का 35वां स्थापना दिवस
आइआइए का 35वां स्थापना दिवस पहली बार कोविड-19 महामारी में लॉकडाउन का पालन करते हुए मनाया गया है। स्थापना दिवस जूम एप पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।
सहारनपुर, जेएनएन। आइआइए का 35वां स्थापना दिवस पहली बार कोविड-19 महामारी में लॉकडाउन का पालन करते हुए मनाया गया है। स्थापना दिवस जूम एप पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ चैप्टर चेयरमैन रविद्र मिगलानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महासचिव मनमोहन अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा, प्रमोद मिगलानी, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य केएल अरोड़ा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. हरजीत सिंह, महासचिव राजेश सपरा व कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद आस्था शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने चैप्टर चेयरमैन व उनकी टीम को बधाई दी।
प्रदेश महासचिव मनमोहन अग्रवाल ने कहा कि सहारनपुर चैप्टर हमेशा ही आगे बढ़ता रहेगा, जहां से संस्था को तीन प्रदेश अध्यक्ष मिल चुके हैं। चैप्टर चेयरमैन रविन्द्र मिगलानी ने मुख्य अतिथि पंकज गुप्ता, महासचिव मनमोहन अग्रवाल एवं सभी सदस्यों का अभिनन्दन किया। मंच का संचालन संदीप शर्मा ने किया। महासचिव राजेश सपरा ने सभी का आभार जताया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. हरजीत सिंह व कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि लॉकडाउन का माहौल, यह प्रेरित कहा कि तकनीकी का उपयोग करते हुए शारीरिक दूरी बनाकर सारे काम हो सकते है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने कहा कि वर्तमान में संस्था पूरे देश में इस मुकाम पर पहुंच चुकी है। ऑनलाइन स्थापना दिवस कार्यक्रम में रंजना नैब के वैष्णवी नृत्यालय के कलाकारों ने नृत्य एवं शीतल त्यागी, पवन राय, धीरज, संजीव शर्मा, निधि राणा, संजय बजाज, सानिया गुजराल आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसका सभी सदस्यों ने खूब आनन्द लिया।