Move to Jagran APP

वन्य जीवों का शिकार कर ले जा रहा तस्करों को पकड़ा

वन विभाग की टीम ने थाना कुतुबशेर क्षेत्र में जंगली जीवों का शिकार करने वाले चार तस्करों को पकड़ा। उनके पास से आधा दर्जन दुर्लभ जीव जंतु बोरे में मृत मिले हैं। इनका शिकार कर यह लोग हरियाणा ले जा रहे थे। चारों आरोपितों को कुतुबशेर पुलिस के सुपुर्द कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिन्हें पुलिस ने जेल भेजा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 07:47 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 07:47 PM (IST)
वन्य जीवों का शिकार कर ले जा रहा तस्करों को पकड़ा
वन्य जीवों का शिकार कर ले जा रहा तस्करों को पकड़ा

सहारनपुर, जेएनएन। वन विभाग की टीम ने थाना कुतुबशेर क्षेत्र में जंगली जीवों का शिकार करने वाले चार तस्करों को पकड़ा। उनके पास से आधा दर्जन दुर्लभ जीव जंतु बोरे में मृत मिले हैं। इनका शिकार कर यह लोग हरियाणा ले जा रहे थे। चारों आरोपितों को कुतुबशेर पुलिस के सुपुर्द कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिन्हें पुलिस ने जेल भेजा है।

loksabha election banner

सहारनपुर रेंज के वन दारोगा सुनील कुमार ने बताया कि सूचना पर वन विभाग सुबह करीब छह बजे की टीम ने नकुड़ तिराहे के पास पहुंची। अलग-अलग बाइक पर आते चार शिकारी दबोचे। जो छिदबना के जंगल से जीव जंतुओं का शिकार कर उन्हें हरियाणा की ओर ले जा रहे हैं। उनके पास मौजूद बोरी में मृत हालत में एक गीदड़, तीन खरगोश और दो बिज्जू मिले। इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकारियों ने अपने नाम शेंबर पुत्र ऋषिपाल, शाका पुत्र धर्म सिंह, आकाश पुत्र गोपीनाथ, करमचंद पुत्र मेहरचंद निवासीगण गांव उड़वा माजरी, थाना सदर जगधारी जनपद यमुनानगर हरियाणा बताए। आरोपित शिकार करके मृत जानवरों को हरियाणा ले जा रहे थे। थाना कुतुबशेर में आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पूर्व में यमुना खादर क्षेत्र में भी पकडे़

दिसंबर 2019 में भी सहारनपुर पुलिस और वन विभाग ने अंतरराज्यीय वन्य जीव तस्करों को यमुना खादर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जो यमुना खादर क्षेत्र में प्रतिबंधित वन्य जीव के शिकार की तैयारी में थे। उनके पास से 10 बड़े शिकार वाले जाल, तीन मछली पकड़ने वाले जाल, फंदा लगाने वाला तार और छह बाइक बरामद की थी। विलुप्त हो रहे वन्य जीव निशाने पर

पूर्व में यह भी राजफाश हो चुका है कि वन्य जीव तस्करों के तार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय तस्करों से जुड़े हैं। यह तस्कर कछुआ, गीदड़, जंगली सूअर, दुर्लभ प्रजाति के सांप आदि जैसे वन्य जीवों के अंगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंची कीमत पर बेचते हैं। सहारनपुर के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में सांपों की तलाश कर तस्कर उत्तराखंड और बिजनौर में तस्करों को देते हैं। यहां बरामद हुई थी तेंदुए की खाल

पिछले दिनों थाना देवबंद पुलिस ने देहरादून से लेकर करीब 3 फुट छह इंच लंबाई की तेंदुए की खाल समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। खाल को तस्कर दिल्ली बेचने लेकर जा रहे थे। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेंदुए के खाल की कीमत 15 लाख रूपये आंकी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.