Move to Jagran APP

शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

साढ़ौली कदीम में शहीद उधम सिंह के

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 10:46 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 10:46 PM (IST)
शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

सहारनपुर, जेएनएन। साढ़ौली कदीम में शहीद उधम सिंह के 82 वें बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया।

loksabha election banner

शनिवार को क्षेत्र के गांव चकों में स्थित शहीद उधम सिंह कालेज में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के संस्थापक पूर्व प्रधानाचार्य नाथीराम कांबोज ने विचार रखे। कार्यक्रम में यमुना खादर इंटर कॉलेज के प्रबंधक ऋषि पाल कांबोज, बुध सिंह, जयपाल सिंह, चौधरी प्रमोद, देव पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजय कुमार, प्रवेश कुमार, राहुल कंबोज, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

कांबोज समाज ने मनाया शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस

छुटमलपुर : कांबोज सेवा समिति के तत्वाधान में शहीद ऊधमसिंह कांबोज के 82 वें बलिदान दिवस पर फतेहपुर स्थित कांबोज धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शनिवार को श्रद्धांजलि सभा के मुख्यातिथि डा. अश्वनी कांबोज ने शहीद ऊधमसिंह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ठ अतिथि सहायक अभियंता प्रवीण कांबोज ने धर्मशाला में स्वयं के खर्च पर विद्युत फिटिग का कार्य कराने की घोषणा की। जिला पंचायत सदस्य दुबेसिंह कांबोज, मास्टर वेदपाल, देशपाल कांबोज, देवपाल कांबोज, कृष्ण चंद, मेघपाल प्रधान, अनिल प्रधान, प्रेमसिंह कांबोज, कर्णसिंह सैनी, सुखपाल, अनुज व अंवेश कांबोज आदि मौजूद रहे।

नलकूपों से ट्रांसफार्मर चोरी

बड़गांव: कस्बे में बीती रात चोरों ने बडूली निवासी किसान राजबीर के नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। इसके बाद चोर खुदाबक्शपुर निवासी श्रीपाल सहित कई किसानों के नलकूप पर लगे संयुक्त ट्रांसफार्मर को भी ले गए। किसानों को घटना का पता शनिवार सुबह लगा। किसानों ने थाने पहुंचकर घटना तहरीर दी। बरसात शुरू होते ही चोर किसानों के नलकूपों से चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर देते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.