भूजल संरक्षण एवं संवर्धन पर सहभागिता जरुरी : डीएम
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा है कि भूजल का गिरता हुआ स्तर चिता का विषय है। भूजल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आमजन की सहभागिता एवं इसके लिए जन आन्दोलन के रूप में कार्य करने की आवश्यकता है।
सहारनपुर, जेएनएन। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा है कि भूजल का गिरता हुआ स्तर चिता का विषय है। भूजल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आमजन की सहभागिता एवं इसके लिए जन आन्दोलन के रूप में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने राज्य भूजल मिशन के अंतर्गत जनपद के 6 ब्लाक में गिरते भूजल के स्तर पर चिता व्यक्त करते हुए तत्काल समुचित उपाए करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय तकनीकी समन्वय समिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन की योजनाओं को तैयार किये जाने के लिए तकनीकी समन्वय समिति का गठन किया गया है। बड़े भवनों में रूफ वाटर हार्वेस्टिग की व्यवस्था तथा रेन वाटर हार्वेस्टिग को बढ़ावा दिया जाए। तालाबों की खुदाई तथा पुराने तालाबों को सुढृढ़ीकरण कर उसमें वर्षा के जल को रोकने की व्यवस्था की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 136 अति दोहित विकाखंड जिनमें जनपद सहारनपुर के छह विकासखंड (मुजफ्फराबाद, नानौता, पुंवारका, रामपुर मनिहारान, साढौली कदीम एवं सरसावा) चयनित किये गये है। भूगर्भ जल विभाग द्वारा इन ब्लाकों की रिमोट सेसिग विधा से माडल डीपीआर तैयार की गयी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, अधिशासी अभियन्ता लघु सिचाई शरद कुमार, परियोजना निदेशक दुष्यन्त कुमार सिंह, हाइड्रोलोजिस्ट भूगर्भ विभाग आशीष कुमार तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
चंद्रनगर में सीवर लाइन निर्माण जी का जंजाल बनी
सहारनपुर
चंद्रनगर की आंगनबाड़ी वाली गली में पिछले 15 दिन से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। बेतरतीब ढंग से हो रहे निर्माण कार्य से लोग परेशान है। उनका कहना है कि ठेकेदार द्वारा जहां-तहां लाइन को ऊंचा नीचा डाला जा रहा है। मेनहोल बनाने का कोई प्लान नही है। घर पहुंचने के लिए भी बारिश के कारण हुए कीचड़ के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गली के कई परिवार परेशान होकर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए है। उन्होंने ठेकेदार पर घटिया सामग्री लगाने का आरोप भी लगाया। लोगों ने नगर निगम और जल निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यशपाल कश्यप, सरोज, दीपक, संदीप, अमित, केलावती, शर्मा, नेहा शर्मा, पूजा शर्मा, धनीराम धीमान, उषा धीमान, सलोचना जेटली, मंजू धीमान, मनोज, संजय, अनीता गर्ग, अंकित गर्ग आदि थे। सीएम को भेजी स्ट्रीट लाइट की शिकायत
सहारनपुर: अनुराग विहार निवासी विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में शिकायत की है कि स्टेट बैंक कालोनी से लेकर सेंट्रल पार्क अनुराग विहार तक की स्ट्रीट लाइट गत 15 दिन से खराब है। कई बार नगर निगम को शिकायत करने के बाद समस्या हल नही हुई।निगम के शिकायती नंबर पर भी शिकायत कराई लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान कराकर निगम में फैले भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की है।