धनतरेस पर चांदी के बर्तनों की जगह तलवारें खरीदें : राणा
देवबंद में अपने बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा का दीपावली पर्व से पूर्व एक और विवादित बयान आया है। राणा ने हिदू समाज से अपनी रक्षा के लिए धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदने के बजाए लोहे की तलवारें खरीदने की अपील की है।
सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में अपने बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा का दीपावली पर्व से पूर्व एक और विवादित बयान आया है। राणा ने हिदू समाज से अपनी रक्षा के लिए धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदने के बजाए लोहे की तलवारें खरीदने की अपील की है।
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद मामले की सुनवाई पूरी होने के साथ ही विवादास्पद ब्यानों का दौर शुरू हो गया है। देवबंद से भाजपा के नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने शुक्रवार को एक टीवी चैनल को दिए बयान में अपील की है कि हिदू समाज धनतेरस पर चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदने के बजाए लोहे की तलवारें खरीदें। कहा कि तलवार से हम समय आने पर अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। उन्होंने तर्क दिया कि हमारे तो देवी देवताओं के हाथों में भी हथियार हैं। उन्होंने अयोध्या विवाद पर कहा कि जनमानस चाहता है कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने। ताकि सभी अयोध्या पहुंच कर भगवान राम के दर्शन कर सकें। इतना ही नहीं भाजपा नगर अध्यक्ष इससे पूर्व भी कई विवादित बयान देकर क्षेत्र की राजनीति को गर्मा चुके हैं। उधर, पार्टी के जिला नेतृत्व ने भाजपा नगर अध्यक्ष के बयान पर चुप्पी साध ली है। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि उन्हें किसी भी बयान के बारे में जानकारी नहीं है।
बता दें कि एक पखवाड़े पूर्व भाजपा नेत्री शशि त्यागी ने क्षेत्रीय विधायक के आवास पर आत्मदाह की कोशिश की थी। इस मामले में भाजपा हाईकमान ने नगर अध्यक्ष समेत कई लोगों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए थे।