Move to Jagran APP

कमल संदेश बाइक रैली का जगह-जगह स्वागत

सहारनपुर : सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली से शनिवार को पूरा

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:02 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:02 PM (IST)
कमल संदेश बाइक रैली का जगह-जगह स्वागत

सहारनपुर : सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली से शनिवार को पूरा शहर भाजपामय नजर आया। रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

loksabha election banner

कमल संदेश बाइक रैली के लिए शनिवार को सहारनपुर लोकसभा के पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता बाइक पर सवार हो हाथों में झंडे लेकर सुबह 11 बजे से गांधी पार्क में पहुंचना शुरु हो गए थे। बेहट क्षेत्र से महावीर ¨सह राणा व अभय राणा के नेतृत्व में जत्था पहुंचा, तो रामपुर मनिहारन विधानसभा का जत्था विधायक देवेंद्र निम के नेतृत्व में पहुंचा। देवबंद से कुंवर बृजेश ¨सह के नेतृत्व में बाइक सवार गांधी पार्क पहुंचे। सहारनपुर देहात से पूर्व विधायक मनोज चौधरी के नेतृत्व में जत्था पहुंचा। सहारनपुर नगर से महापौर संजीव वालिया, सांसद राघव लखनपाल शर्मा आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचे। दोपहर एक बजे राज्य सभा सदस्य कांता कर्दम ने झंडा दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। बाइक रैली गांधी पार्क मैदान से अंबाला रोड होते हुए घंटाघर, श्रीराम चौक, जोगियान पुल, नवाबगंज, पुरानी चुंगी, नुमाइश कैंप, बेरीबाग, ¨लक रोड, देहरादून चौक, जिला अस्पताल, दीवानी कचहरी से होते हुए दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी पहुंची। पूरे रास्ते सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी बाइक पर सवार रहे। रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। विजय टाकिज पर एम आजाद अंसारी व राशिद अंसारी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कमल संदेश बाइक रैली की मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, विशेष अतिथि आयुष विभाग के चेयरमैन एवं लोकसभा क्षेत्र प्रभारी डा. सुभाष शर्मा रहे। समापन पर सांसद कांता कर्दम ने कहा कि बाइक रैली से लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो गयी है। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधान सेवक बनवाने के लिए जुट जाएं। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया, विधायक कुंवर बृजेश ¨सह, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक महावीर राणा व मनोज चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने भी संबोधित किया। रैली में अजीत राणा, डा. पवन सवई, ठाकुर राजबीर ¨सह, अमित गर्ग, पूर्व विधायक लाजकिशन गांधी, सुरेंद्र शर्मा आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.