Move to Jagran APP

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया जीत का मंत्र

भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों का रविवार को पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने प्रत्याशियों का परिचय कराते हुए कहा कि अब सबसे पहले हमें अपने बूथ को मजबूत करना है। बूथ जीता चुनाव जीता का मंत्र लेकर हमें काम करना है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 08:20 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 08:20 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया जीत का मंत्र
भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया जीत का मंत्र

सहारनपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों का रविवार को पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने प्रत्याशियों का परिचय कराते हुए कहा कि अब सबसे पहले हमें अपने बूथ को मजबूत करना है। बूथ जीता, चुनाव जीता का मंत्र लेकर हमें काम करना है। सबसे पहले अपने बूथ पर प्रत्येक मतदाता से मिलकर सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों पर चर्चा करें।

prime article banner

रविवार की शाम भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में सभी प्रत्याशियों का पार्टी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने कहा कि अब सभी साथियों को प्रत्येक शक्ति केंद्र व बूथ पर जाकर लोगों को अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से मतदाताओं को अवगत कराएं और बताएं कि भारतीय जनता पार्टी किस विचार को लेकर काम करती है। भारतीय जनता पार्टी गरीब से गरीब व्यक्ति के बारे में सोचने का काम करती हैं। अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर भारतीय जनता पार्टी का कमल का फूल खिला सकते हैं। जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें प्रत्येक विधानसभा में टोली बनाकर कार्य करना है। जिला प्रभारी ने कहा कि महिला मोर्चा की जिला प्रवासी की जिम्मेदारी है कि कोई भी गांव, गली व मोहल्ला महिलाओं से बिना संपर्क के ना रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा, जिला प्रवासी कर्णवाल कंबोज, देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, गंगोह विधायक चौधरी किरत सिंह, नकुड़ विधानसभा प्रत्याशी मुकेश चौधरी, बेहट विधान सभा प्रत्याशी नरेश सैनी, रामपुर विधानसभा प्रभारी अशोक बाटला, गंगोह विधानसभा प्रभारी अशोक कंसल, नकुड़ विधानसभा प्रभारी रामजीलाल कश्यप, करुणेश नंदन, जिला महामंत्री डा. पवन सवई, सारिका वालिया, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी व सभी मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.