भाइपाइयों ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, पीएम के विचार सुने
देवबंद कस्बे में भाजपाइयों ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सादगी से मनाया। साथ ही पार्टी की उपलब्धियों का बखान भी किया।
सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद कस्बे में भाजपाइयों ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सादगी से मनाया। साथ ही पार्टी की उपलब्धियों का बखान भी किया। इस दौरान एलइडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के विचारों को भी सुना गया।
रेलवे रोड स्थित सत्संग भवन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बृजेश सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने पार्टी की स्थापना के उद्देश्य गिनाए। कहा कि भारत को मजबूत व अखंड राष्ट्र बनाने का सपना संगठन के महापुरुषों ने देखा और उसे आत्मसात करते हुए आगे बढ़ाया। बाद में देश की राजनीति और व्यवस्था परिवर्तन में एक क्रांति का उदय हुआ और देश में रहने वाले सवा सौ करोड़ देशवासियों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीता। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, रविद्र चौधरी, दीपकराज सिघल, विजेश कंसल, कल्याण सिंह, राजेश अनेजा, संजय सलूजा, बलदीप सिंह, बालेंद्र सिंह, अरुण गुप्ता, राममोहन सैनी, अभिषेक त्यागी, कांता त्यागी, शुभलेश शर्मा, चौ. ओमपाल सिंह, खेमकरण कश्यप व पवन धीमान आदि मौजूद रहे।
सी-113,
स्थापना दिवस पर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
सरसावा: कस्बे के मोहल्ला पूर्वी अफगानान स्थित अपने आवास पर हुए कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष बिजेन्द्र मोगा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश मे भाजपा सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर आमजन का भला किया है। शायद ही अब कोई बिना आवास के रह रहा हो प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब बेसहारा लोगों को पक्के आवास उपलब्ध हो रहे है। इस मौके पर नगर पालिका विधानसभा संयोजक रुचि यादव, गौरव पुहाल, दिनेश कल्याण, मुनेश कुमार, सोनू शर्मा, मेघराज ,रमेश पंकज दीपक गुप्ता, मुनेश आदि के उपस्थित रहे सभी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनावाते एक दूसरे को मुबारकबाद दे मुंह मीठा कराया।