Move to Jagran APP

हर्षोल्लास से मना भैयादूज पर्व

देवबंद (सहारनपुर) : भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक भैयादूज का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Oct 2017 10:24 PM (IST)Updated: Sat, 21 Oct 2017 10:24 PM (IST)
हर्षोल्लास से मना भैयादूज पर्व
हर्षोल्लास से मना भैयादूज पर्व

देवबंद (सहारनपुर) : भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक भैयादूज का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भैयादूज के पर्व के चलते पूरे दिन बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ रही।

loksabha election banner

भैयादूज का पर्व नगर व ग्रामीण अंचलों में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भैयादूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को मिठाई, उपहार व रुपए देकर अपना प्रेम जताया। भैयादूज के त्योहार पर बसों, टेंपों, डग्गामार व अन्य वाहनों में जबरदस्त भीड़ रही। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ बनी रही। ट्रेनें यात्रियों की भीड़ से खचाखच भरी नजर आई। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद बना रहा। वहीं, भैयादूज के पर्व पर हाईवे पर आम दिनों की अपेक्षा अधिक वाहन आ जाने और फ्लाईओवर निर्माण के कारण भारी जाम लग गया। जिसके चलते वाहन हाईवे पर रेंगते नजर आए। बाद में पुलिस ने व्यवस्था बनाते हुए जाम की स्थिति पर नियंत्रण पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.