लोकेश राणा अध्यक्ष, राजीव गुप्ता बने महसचिव
तहसील बेहट बार एसोसिएशन के गुरुवार को हुए चुनाव में लोकेश राणा अध्यक्ष व राजीव गुप्ता महासचिव चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरशद अली खां का भाग्य चमक
सहारनपुर जेएनएन। तहसील बेहट बार एसोसिएशन के गुरुवार को हुए चुनाव में लोकेश राणा अध्यक्ष व राजीव गुप्ता महासचिव चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरशद अली खां का भाग्य चमक गया। जबकि अन्य पदों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।
नौ दिसंबर से शुरू हुई बार एसो. के चुनाव की प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को मतदान हुआ। मतदान केवल अध्यक्ष, महासचिव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदों के लिए ही हुआ। जबकि कार्यकारिणी के अन्य पदों का निर्वाचन निर्विरोध ही हो गया। मतदान में 132 में 130 मतदाताओं ने ही भाग लिया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष लच्छी सिंह चौहान तथा सदस्य श्याम सिंह चौहान, धर्मपाल सैनी व अजब सिंह द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद जारी विज्ञप्ति में बताया कि अध्यक्ष पद पर लोकेश राणा को 83 तथा उनके प्रतिद्वंद्वी केहर सिंह कांबोज को मात्र 46 वोट मिले। लोकेश राणा को विजयी घोषित किया गया। महासचिव पद पर राजीव गुप्ता को 80 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्धंदी मुकेश कुमार को 50 मतों पर ही संतोष कर हार का मुंह देखना पड़ा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरशद अली को 72 और उनके मुकाबले चुनाव लड़ रहे इंतजार अली को मात्र 57 वोट मिले। सचिव पद पर सुनील कुमार, जसवीर सिंह व अनिल कुमार विजयी रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश सैनी और कोषाध्यक्ष पद पर यशपाल सिंह राठौर निर्विरोध निर्वाचित हो गए।