Move to Jagran APP

किसानों के लिए अनेक योजनाएं चला रहा है बैंक: एम त्रिपाठी

क्षेत्र के सीडकी चौराहा स्थित आइसीआइसीआइ बैंक शाखा की प्रथम वर्षगांठ समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला गन्ना अधिकारी के एम त्रिपाठी ने कहा कि बैंकों द्वारा किसानों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 06:27 PM (IST)
किसानों के लिए अनेक योजनाएं चला रहा है बैंक: एम त्रिपाठी
किसानों के लिए अनेक योजनाएं चला रहा है बैंक: एम त्रिपाठी

सहारनपुर, जेएनएन। क्षेत्र के सीडकी चौराहा स्थित आइसीआइसीआइ बैंक शाखा की प्रथम वर्षगांठ समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला गन्ना अधिकारी के एम त्रिपाठी ने कहा कि बैंकों द्वारा किसानों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं किसानों को उनका लाभ उठाना चाहिए। पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को सभी लेनदेन बैंकिग सेवाओं के माध्यम से करने चाहिए।

prime article banner

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला गन्ना अधिकारी के एम त्रिपाठी एवं भाजपा पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रितेश श्रीवास्तव तथा शाखा प्रबंधक विनोद सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि बैंक हर समय सेवाओं के लिए तत्पर है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवीन त्यागी, नीरज अग्रवाल, मास्टर अरविद चौधरी, अंकुर गुप्ता, यशपाल सिंह पाल, अमित कुमार ,जसवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। किसानों की अनदेखी सरकार के लिए दुखदायी:राणा

जड़ौदापांडा: क्षेत्र के गांव कातला निवासी व कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र राणा ने कहा कि किसान जवान और मजदूर के सहारे हर सरकार चलती है। किसान-मजदूर और गरीब की अनदेखी सरकार के लिए दुखदायी हो सकती है। जब उद्योगपतियों के ब्याज माफ हो सकते हैं तो किसानों के कर्ज माफ करना सरकार के लिए बड़ी बात नहीं है। बढ़ती महंगाई ने किसान मजदूर और गरीब को जोर का झटका दिया है। मांग के बावजूद बिजली के पुराने रेट लागू नहीं किए गए। भाजपा सरकार में जितनी महंगाई बढ़ी है उतनी किसी भी सरकार में नहीं बढ़ी है। पेट्रोल, डीजल, खाद, बीज, कीटनाशक व गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। मंहगाई के कारण भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई उज्जवला योजना भी दम तोड़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK