जयकारों के साथ निकाली बालाजी की प्रभातफेरी
पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत जागरण संवाददाता सहारनपुर श्री बालाजी धाम के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत श्री बालाजी महाराज के जयकारों के साथ भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। मार्ग में कई स्थानों पर प्रभातफेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
सहारनपुर जेएनएन। श्री बालाजी धाम के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। बुधवार को प्रभातफेरी का शुभारंभ बेदी गली स्थित अजीत के घर से हुआ। गोविद नगर, टीटू कालोनी होते हुए गोविद नगर में राकेश शर्मा के आवास पर विश्राम दिया गया। इससे पूर्व धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने श्री बालाजी महाराज के श्रीविग्रह के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। प्रभातफेरी के दौरान भक्तों द्वारा श्री बालाजी महाराज, श्री प्रेतराज सरकार के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। प्रभातफेरी में रथ का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पार्षद पुनीत चौहान, राजीव आनंद, रीता आनंद, सुभाष भाटिया, पवन बब्बर, अजय सूरी, चिराग कोहली, धर्मपाल, राजेंद्र तोमर, धनंजय शुक्ल, विवेक ओझा, गौतम, बृजमोहन आदि शामिल थे।