Move to Jagran APP

भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान समारोह आज

रामपुर मनिहारान में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का सम्मान समारोह आज गांव उमाही कला में आयोजित होगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाकियू कार्यकर्ता पूरी जुटे नजर आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 07:05 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 07:05 PM (IST)
भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान समारोह आज

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का सम्मान समारोह आज गांव उमाही कला में आयोजित होगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाकियू कार्यकर्ता पूरी जुटे नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का सम्मान समारोह रविवार को गांव उमाही कला में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर सम्मान समारोह सफल बनाने की अपील की।

12वीं पुण्यतिथि पर दी चौधरी रामशरण दास को श्रद्धांजलि

नकुड़: सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामशरण दास की 12वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजली देकर उनके मार्ग का अनुशरण करने का संकल्प लिया। शनिवार को नगर अध्यक्ष अकरम खान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी कुंवरपाल राठी ने कहा कि चौधरी रामशरण दास डा. लोहिया के सच्चे अनुयायी थे। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली देकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अर्सलान ़खान, अमजद, सुनील त्यागी, आकिब खान, बंटी, अजय नठोड़ी, भोपाल त्यागी आदि रहे।

---------------------

सरकार की गलत नीतियों का शिकार हो रहा किसान

नकुड़: भाकियू (क्रांति) की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विक्रम सिंह ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए किसान हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता संगठन में शामिल भी हुए। शनिवार को मोहल्ला बंजारान में शमीम उर्फ भवानी के आवास पर आयोजित बैठक में चौधरी विक्रमसिंह ने कहा कि किसान सरकार की गलत नीतियों का शिकार हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शमीम अहमद उर्फ भवानी को मंडल उपाध्यक्ष, सलमान कस्सार को जिला उपाध्यक्ष, राव वाजिद को प्रदेश उपाध्यक्ष व इमरान को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही करीब एक दर्जन लोग संगठन में भी शामिल हुए। कंवरपाल सिंह, चौधरी कुलबीर, अहसान अंसारी, ठाकुर जगतसिंह, छोटा सिंह, कलीम, इशा, सादिक, मुसर्रत आदि रहे। पुलिस के रवैये से कार्यकर्ताओं में रोष

बिहारीगढ़ : भाकियू की कस्बे में संपन्न हुई बैठक में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने थाना बिहारीगढ़ पुलिस का भाकियू के कार्यकर्ताओं के प्रति ठीक रवैया न होने के कारण रोष प्रकट किया है। कहा कि यदि पुलिस का रवैया ऐसा ही रहा तो भाकियू के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में गन्ने के बकाया भुगतान व बिजली के बिलों व अन्य समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष बबली कांबोज, राजकुमार राणा, हेमराज, ऋषिपाल, देवेन्द्र कांबोज, कुलवंत सिंह, अंकित सैनी, सुनील, कुलदीप कांबोज, इसरान, पारस, अशोक, बीरमपाल, काका, रागिब, प्रीतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.