Move to Jagran APP

किसान और मजदूरों के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस : सूद

कांग्रेस द्वारा पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत विकास खंड पुंवारका के गांव लंढौरा जुनारदार एवं सरसावा ब्लाक के रायपुर न्याय पंचायत के माजरी गांव में रविवार को कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 11:33 PM (IST)
किसान और मजदूरों के लिए  संघर्ष कर रही कांग्रेस : सूद
किसान और मजदूरों के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस : सूद

सहारनपुर, जेएनएन। कांग्रेस द्वारा पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत विकास खंड पुंवारका के गांव लंढौरा जुनारदार एवं सरसावा ब्लाक के रायपुर न्याय पंचायत के माजरी गांव में रविवार को कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव डा. संजीव शर्मा एवं प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मोनिदर सूद वाल्मीकि ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रमों की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने की। प्रदेश संगठन सचिव डा. संजीव शर्मा ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों के प्रचार-प्रसार की अपील करते हुए कहा ब्लाक एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ता ही संगठन की सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रेम शंकर शर्मा को लंढौरा जूनारदार ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं राजकुमार को पुवारका ब्लाक उपाध्यक्ष व लुकमान को पुवारका ब्लाक सचिव पद पर नियुक्त करने की घोषणा की। मोनिदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि आज कांग्रेस उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है। जहां बसपा और सपा किसानों के मुद्दे पर मौन धारण किए हुए है, वहीं कांग्रेस किसानों एवं खेतिहर मजदूरों के शोषण के विरुद्ध सड़क से संसद तक उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। सहारनपुर देहात के कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे कर्मठता के साथ कार्य में जुट जाने एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली एवं महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में आम नागरिकों की भागीदारी को संगठन के लिए सकारात्मक संकेत बताया। एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि आज समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर देश में बदलाव की बात करने लगा है। कार्यक्रमों में युवा कांग्रेस नेता जयंत त्यागी, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम राणा, पुवारका ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार राणा, अशोक सैनी, माजरी बैठक के संयोजक दुष्यंत राणा, प्रेम कांबोज, जिला महासचिव मनीष त्यागी, जिला सचिव गुलफाम अंसारी, यूथ कांग्रेस महासचिव हरमन सिंह हनी, न्याय पंचायत लंढोरा अध्यक्ष प्रेम शंकर शर्मा, राजकुमार, लुकमान, सचिन वर्मा अमित कांबोज आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.