Move to Jagran APP

सहारनपुर में पत्नी के बाद दो सालियों को भी कर दिया गर्भवती

एक व्यक्ति पर अपनी दो सालियो से दुष्कर्म का आरोप है। दोनो पीडि़ता गर्भवती भी हो गई। पीडि़त बहने अपनी बड़ी बहन के गर्भवती होने पर घरेलू काम के लिए उसके घर आई हुई थी।

By Edited By: Published: Fri, 17 Feb 2017 11:16 PM (IST)Updated: Sat, 18 Feb 2017 02:06 PM (IST)
सहारनपुर में पत्नी के बाद दो सालियों को भी कर दिया गर्भवती
सहारनपुर में पत्नी के बाद दो सालियों को भी कर दिया गर्भवती

सहारनपुर (जेएनएन)। एक व्यक्ति पर अपनी दो सालियो से दुष्कर्म का आरोप है। दोनो पीडि़ता गर्भवती भी हो गई। पीडि़त बहने अपनी बड़ी बहन के गर्भवती होने पर घरेलू काम के लिए उसके घर आई हुई थी। पीडि़ता की तहरीर पर थाना पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

loksabha election banner

पति की तलाश में शहर की खाक छानती रही युवती, और फिर बन गई वेश्या

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली महिला की ससुराल चिलकाना क्षेत्र के एक गांव मे है। उक्त महिला के गर्भवती होने पर घरेलू काम में मदद के लिए उसने अपनी 13 साल की छोटी बहन को बुलवा लिया। आरोप है कि उसके पति ने अपनी साली से दुष्कर्म किया। डर के मारे छोटी बहन को छोड़ने के बाद 12 साल की दूसरी बहन को बुलवा लिया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ भी दुष्कर्म कर लिया। प्रसव होने के बाद आरोपी पत्नी को ससुराल छोड़ आया।

सौतेले पिता बेटी को अकेला पाकर करता था दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

बड़ी बहन के पहुंचने पर दोनो छोटी बहनों ने पूरा वाकया बताते हुए ये भी बताया कि वे दोनों भी गर्भवती हो चुकी हैं। ये सुनते ही महिला की होशफाख्ता हो गए। महिला अपनी दोनों बहनों व मां के साथ थाना चिलकाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनो नाबालिग लड़कियों का मेडिकल कराया। आरोपी रिजवान के खिलाफ मुकदमा कायम कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

UP election 2017: दुष्कर्म के आरोपी मंत्री को बचाते रहे मुख्यमंत्री: भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.