95 नए पॉजिटिव मरीज, एक्टिव केस 1298
जिले में कोरोना संक्रमण के शनिवार को 95 नए केस आए। हालांकि स्वस्थ होने पर 80 मरीजों की छुट्टी भी कर दी गई। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 6806 पहुंच गया है जबकि 96 मरीजों की मौत व 5412 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस 1298 हो गए हैं।
सहारनपुर, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण के शनिवार को 95 नए केस आए। हालांकि स्वस्थ होने पर 80 मरीजों की छुट्टी भी कर दी गई। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 6806 पहुंच गया है, जबकि 96 मरीजों की मौत व 5412 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस 1298 हो गए हैं। लक्षण वाले मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया है।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शनिवार को एक बार फिर संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 95 नए पॉजिटिव केस आए हैं। यह सभी जिले के कई गांव व मोहल्लों के रहने वाले हैं। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6806 पहुंच गई है। शनिवार का दिन भी बेहतर रहा, क्योंकि एक भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। शनिवार को 80 मरीजों को छुट्टी दी गई। एक्टिव केस की संख्या अब 1298 हो गई है जबकि अब तक 5412 मरीज स्वस्थ होकर अपनों के बीच पहुंच चुके हैं। उन्होंने बतायाकि लक्षण वाले युवा व बिना लक्षण वाले बुजुर्गों को भी कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया है।