पुलिस आरक्षी भर्ती में 851 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़
सूबे में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में 1000 युवक अभ्यर्थियों को पहुंचना था लेकिन मैदान में 924 पहुंचे थे।
सहारनपुर जेएनएन। सूबे में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में 1000 अभ्यर्थियों को पहुंचना था, लेकिन मैदान में 924 पहुंचे थे। नौकरी की चाहत में सभी जी-जान लगा कर दौड़े लेकिन सफलता मात्र 567 के हाथ ही लगी।
रिजर्व पुलिस लाइन मैदान पर सुबह 8 बजे दौड़ शुरू हो गई। भर्ती प्रक्रिया को देख रहे सीओ सदर रजनीश उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश के 11 जिलों में भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसमें पुरुष व महिला आरक्षियों की भर्ती होनी है। शनिवार को 248 महिला अभ्यर्थियों को दौड़ाया गया था, जिसमें शेष बची अभ्यर्थियों को एक जनवरी को बुलाया है। रविवार को पुरुष अभ्यर्थियों को दौड़ना था। सुबह ही 1000 अभ्यर्थियों को पहुंचना था। भर्ती में शामिल होने के लिए 924 अभ्यर्थी पहुंचे जबकि 76 अनुपस्थित रहे। युवाओं को संभालने के लिए पुलिस का भी इंतजाम पर्याप्त था। सीओ ने बताया कि शाम सात बजे करीब समाप्त हुई दौड़ में 851 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई, जिसमें 567 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।