श्रद्धा से मनाया बाबा लालदयाल का जन्मोत्सव
श्री बाबा लालदयालजी का 666वां जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। समारोह पूर्वक ध्वजारोहण करने के बाद आरंभ हुए आयोजन में भक्तजनों ने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
सहारनपुर, जेएनएन। श्री बाबा लालदयालजी का 666वां जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। समारोह पूर्वक ध्वजारोहण करने के बाद आरंभ हुए आयोजन में भक्तजनों ने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
शनिवार को बाड़ा लालदास रोड स्थित लालद्वारा में सतगुरु बाबा लाल सेवक मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर संजीव वालिया ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने कहा कि बाबा लालदयाल की तपोभूमि होना सहारनपुर के लिए गर्व की बात है, उनके वचनों का पालन करने से ही जीवन में सुधार हो सकता है। पूर्व डीजीसी बिशंबर सिंह पुंडीर ने कहा कि इस तपोभूमि की मिट्टी भी तिलक करने योग्य है, यदि ऐसे संत न होते तो संसार में जीवन का कल्याण न होता। वह युगदृष्टा व विद्वान संत थे। वृंदावन से आई रूपम दीदी ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम अध्यक्ष डीसीजी बिशंबर सिंह पुंडीर, मंडल के प्रधान अशोक अरोड़ा, महामंत्री राजेश कपूर, इंद्रमोहन जोशी ने दीप प्रज्जवलित किया। प्रमोद भाटिया व मनमोहन लूथरा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। बाद में विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मनीष आनंद, पुष्कर कपूर, अशोक गुजराल, प्रदीप सूर्य, पवन अवस्थी, कर्ण रामायणी, सुनील कौशल, रमेश बांगा, नवीन भाटिया, विनोद शर्मा, पूजा कपूर, किरण अवस्थी, मोनिका कालरा, पूजा गुजराल, सीमा, रमा, कविता, वंदना कक्कड़ आदि मौजूद रहे। उधर, नुमाइश कैंप के श्री लाल द्वारा देवपुरम में संकीर्तन मंडल द्वारा श्री बाबा लाल दयाल का जन्मोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। देवी सुदीक्षा सरस्वती ने श्रीराम की अमृत वर्षा से भक्तों को आर्शीवाद दिया। मंडल के अध्यक्ष आशीष मेहता, महामंत्री मोहनलाल पुरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।