सत्संग व्यास में भेजे 400 कामगार
चिलकाना में लाकडाउन के चलते दूसरे राज्यों से यमुना नदी पार कर पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार जाने वाले 400 कामगारों को चिलकाना पुलिस ने यात्री बसों द्वारा राधा स्वामी सत्संग व्यास पिलखनी भेजा।
सहारनपुर, जेएनएन। चिलकाना में लाकडाउन के चलते दूसरे राज्यों से यमुना नदी पार कर पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार जाने वाले 400 कामगारों को चिलकाना पुलिस ने यात्री बसों द्वारा राधा स्वामी सत्संग व्यास पिलखनी भेजा।
थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि हरियाणा पंजाब से यमुना के रास्ते बड़ी संख्या मे पैदल ही कामगार भूखे प्यासे पहुंचे। 600 मजदूर, जिन्हें पिछले तीन दिन से चिलकाना मंडी समिति परिसर व बरातघर में रोक रखे थे। उन सभी कामगारों को यात्री बसों से राधा स्वामी सत्संग व्यास पिलखनी भेज दिया है। इससे पूर्व सभी कामगारों को थाना प्रभारी अमित शर्मा ने अपनी देखरेख में समाजसेवी लोगों ने मंडी परिसर में ही चाय नाश्ता कराया।