Move to Jagran APP

प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की मनाई जयंती

नानौता में गंगोह रोड स्थित बैंकट हाल में प्रथम शिक्षिका महिला माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 08:18 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 08:18 PM (IST)
प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की मनाई जयंती
प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की मनाई जयंती

सहारनपुर, जेएनएन। नानौता में गंगोह रोड स्थित बैंकट हाल में प्रथम शिक्षिका महिला माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई है। वक्ताओं ने कहा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न सम्मान दिया जाए।

loksabha election banner

सैनी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग आयोग राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने जहां समाज के लोगों को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती को हर गांव में मनाने का संकल्प दिलाया। वहीं उन्होंने समाज में फैली नशाखोरी को जड़ से खत्म करने का आहवान किया। साथ ही कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने व अच्छे संस्कार देने के साथ-साथ उनकी गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही समाज व राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर ले जाने का काम करता है। निकट भविष्य में पंचायत चुनाव होने वाले हैं जिनमें मतों का बंटवारा नहीं होने देना है। फूलसिंह सैनी की अध्यक्षता व राजकुमार सैनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डा. के पी सैनी, पूर्व सभासद नक्कल सैनी, जरनैल सिंह सैनी, पूर्व उप ब्लाक प्रमुख बृजमोहन सैनी, प्रधान रमेश चंद सैनी,मदन सिंह,मान सिंह,भाजपा ब्लाक मंडल उपाध्यक्ष मनोज सैनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख कर्ण सिंह,तेजपाल सिंह,अर्पित कुमार, सिताब सिंह, जयसिंह, टिकू सैनी,रोहताश सिंह, गोवर्धन सिंह व रामपाल सैनी आदि उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने मनाया विधायक किरत सिंह का जन्मदिन

नानौता: सहारनपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं भूमि विकास बैंक चेयरमैन अजीत राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर विधायक कीरत सिंह चौधरी का 54वां जन्मदिन मनाया गया है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि मेरी विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं की खुशी में ही मेरी खुशी है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भूमि विकास बैंक चेयरमैन अजीत सिंह राणा,जिला उपाध्यक्ष सतपाल चौधरी, सभासद खुशीराम कश्यप,सभासद कंवर सैन जैन व धीरज रुहेला,रामकिशन राणा, सोनू प्रधान, तेजवीर चौहान, मनोज राणा, शिव कुमार कश्यप, नरेंद्रपाल, अवनीश रोड, सोनू व घनश्याम आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.