3202 लोगों को दूसरी बार लगेगा कोरोना का टीका
कोरोना को हराने के लिए लगातार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कड़ी मशक्कत कर रहा है। वर्तमान में दूसरे चरण के तहत टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि जिन कर्मचारियों को 28 जनवरी को टीका लगा था। वह उन्हें दूसरा टीका गुरुवार यानि 25 फरवरी को लगाया जाएगा। वहीं 600 उन कर्मचारियों को भी टीका लगाया जाएगा जो दूसरे चरण में छूट गए थे।
सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना को हराने के लिए लगातार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कड़ी मशक्कत कर रहा है। वर्तमान में दूसरे चरण के तहत टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि जिन कर्मचारियों को 28 जनवरी को टीका लगा था। वह उन्हें दूसरा टीका गुरुवार यानि 25 फरवरी को लगाया जाएगा। वहीं, 600 उन कर्मचारियों को भी टीका लगाया जाएगा, जो दूसरे चरण में छूट गए थे।
जिला टीकाकरण अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि गुरुवार को तीन हजार 202 उन कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। जो पहले चरण में 28 जनवरी को टीका लगवा चुके है। इन कर्मचारियों को दूसरी बार टीका लगेगा। इसके लिए 32 बूथ बनाए गए हैं। जिनमें जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह, मुजफ्फराबाद, पवारंका, रामपुर मनिहारन, सरसावा, एसएमएस कालेज, देवबंद, नागल, नकुड़, नानौता, सुनहेटी, खड़खड़ी, बेहट, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, नेहरू मार्केट, केयर अस्पताल, तारावती अस्पताल, हलालपुर, अमन विहार, अशोक विहार आदि शामिल है। यहां पर गुरुवार की सुबह 10 बजे डाक्टर टीका लगाने के लिए पहुंच जाएंगे। इसके अलावा 28 जनवरी को छूटे हुए 600 कर्मचारियों के लिए दो केंद्र पुलिस लाइन, एक केंद्र केयर अस्पताल, एक केंद्र पुराना अस्पताल नेहरू मार्केट में बनाया गया है।
एक कोरोना पाजिटिव मिला, दो की छुट्टी हुई
सहारनपुर में कोरोना वैसे तो हारने लगा हैं। जिले में अब मात्र 14 मरीज ही बचे हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में भी मात्र एक ही कोरोना पाजिटिव मरीज मिला है। जबकि दो मरीजों की अलग अलग अस्पतालों से छुट्टी हुई है।
जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अब तक नौ हजार 960 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। जिनमे से नौ हजार 780 कोरोना मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। वहीं, 122 मरीजों की मौत हो चुकी है। डीएम ने बताया कि रोजाना एक हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। जिनमे से मात्र एक या फिर दो मरीज ही सामने आ रहे हैं। डीएम का कहना है कि कोरोना को लेकर जिले में पहले चरण का टीकाकरण हो चुका है। वहीं, दूसरे चरण का टीकाकरण चल रहा है। जिन लोगों को पहले चरण के तहत टीका लगा था। उनमें से कुछ लोगों को दूसरी डोल भी गुरुवार से देनी शुरू कर दी जाएगी। कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।