पॉजीटिव जमाती के 20 स्वजन किए क्वारंटाइन
चिलकाना कस्बे मे एक ओर जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन में खलबली मची है। कोरोना पॉजिटिव जमाती के सभी 20 स्वजनों को क्वारंटान वार्ड मे भर्ती कराया गया। सीएमओ बीएस सोढी ने भी क्वारंटन वार्ड का निरीक्षण करके क्षेत्र को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए।
सहारनपुर, जेएनएन। चिलकाना कस्बे मे एक ओर जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन में खलबली मची है। कोरोना पॉजिटिव जमाती के सभी 20 स्वजनों को क्वारंटान वार्ड मे भर्ती कराया गया। सीएमओ बीएस सोढी ने भी क्वारंटाइन वार्ड का निरीक्षण करके क्षेत्र को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राजेश ने बताया कि तीन दिन पूर्व दुमझेडा निवारी जमाती कोरोना पॉजिटिव मिला। अब मोहल्ला जाकिर हसन मे मिला दूसरा कोरोना पॉजिटिव जमाती उसका साथी है। ये दोनों एक ही जमात में गए थे। वापस लौटते समय दिल्ली मरकज में भी एक दिन ठहर साथ ठहरे थे। 19 मार्च को वापस आकर अपने घरों में रह रहे थे। जानकारी पर इन जमातियो को 4 अप्रैल को चिलकाना के ही कॉलेज में क्वारंटाइन किया था। कोरोना पॉजिटिव जमाती के परिवार के सभी 20 सदस्य क्वांटाइन वार्ड मे भर्ती कराए गए हैं। क्वारंटाइन वार्ड में रह रहे 37 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हे चिलकाना से गागलहेड़ी में बनाए क्वारंटन वार्ड मे शिफ्ट किया गया है। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पॉजीटिव मिले जमाती के घर को सैनिटाइज कराया गया। पुलिस ने पूरे मोहल्ले को सील करके लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।