Move to Jagran APP

कोरोना से दो की मौत, 157 पॉजिटिव

जिले में बेकाबू हो चुके कोरोना ने महिला सहित दो और की जान ले ली। यह दोनों महानगर के रहने वाले थे और राजकीय मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती थे। शाम को 157 नए पॉजिटिव मरीजों की सूची आई। इसमें जिले के सभी क्षेत्रों के रहने वाले लोग हैं। जनपद में अब संक्रमितों की संख्या तक 4467 पहुंच गई है जबकि 137 की छुट्टी के बाद एक्टिव केस 1609 हो गए हैं। लक्षण वाले मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 11:14 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 06:13 AM (IST)
कोरोना से दो की मौत, 157 पॉजिटिव
कोरोना से दो की मौत, 157 पॉजिटिव

सहारनपुर जेएनएन। जिले में बेकाबू हो चुके कोरोना ने महिला सहित दो और की जान ले ली। यह दोनों महानगर के रहने वाले थे, और राजकीय मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती थे। शाम को 157 नए पॉजिटिव मरीजों की सूची आई। इसमें जिले के सभी क्षेत्रों के रहने वाले लोग हैं। जनपद में अब संक्रमितों की संख्या तक 4467 पहुंच गई है, जबकि 137 की छुट्टी के बाद एक्टिव केस 1609 हो गए हैं। लक्षण वाले मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

loksabha election banner

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना से दो मौत हुई है। महिला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र तो पुरुष थाना कुतुबशेर क्षेत्र का रहने वाला है। जनपद में अब तक कोरोना से 54 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा शाम को पॉजिटिव मरीजों की सूची आई तो उसमे 157 नए मरीज के नाम सामने आए। शहर के प्रमुख बाजार के रूप में अपनी पहचान रखने वाले हिरण मरान के करीब 15 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा पुलिसकर्मी व नगर निगम के कर्मचारी भी शामिल हैं। देवबंद, गंगोह, सीएचसी नागल का कर्मचारी, शहर में आवास विकास, नुमाईश कैंप, शिव विहार, मंदाकनी विहार, मिशन कंपाउंड, चंद्र नगर, नवीन नगर, ओजपुरा सहित अनेक मोहल्ले हैं। लक्षण वाले कोरोना मरीज जिनकी उम्र 60 से ज्यादा है, को कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 4467 हो गई है, जबकि एक्टिव केस 1609 हो गए हैं। अब तक 2804 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

--- ---

शुक्रवार को भी बंद रहा कलक्ट्रेट

कलेक्ट्रेट में कोरोना संक्रमितों के निकलने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी कलक्ट्रेट आम लोगों के लिए बंद रहा। सैनिटाइजेशन के चलते जरूरी काम के लिए कुछ अफसर व कर्मचारी ही ऑफिस आए। दो दिन से कलेक्ट्रेट बंद होने की वजह से आम लोग बहुत परेशान हुए, क्योंकि सैकड़ों लोग प्रतिदिन अपने किसी न किसी काम की वजह से कलक्ट्रेट पहुंचते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.