डाक्टर सहित 143 पॉजिटिस, एक्टिव केस 1270
कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को यहां के सबसे बड़े हॉस्पिटल मेडिग्राम के चिकित्सक सहित 143 कोरोना मरीज हो गए। इसमें पुलिसकर्मी शुगर मिलकर्मी सहित आम शहरी भी हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 3377 हो गई है जबकि 59 की छुट्टी के बाद एक्टिव केस 1270 हो गए हैं। लक्षण वाले संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।
सहारनपुर जेएनएन। कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को यहां के सबसे बड़े हॉस्पिटल मेडिग्राम के चिकित्सक सहित 143 कोरोना मरीज हो गए। इसमें पुलिसकर्मी, शुगर मिलकर्मी सहित आम शहरी भी हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 3377 हो गई है, जबकि, 59 की छुट्टी के बाद एक्टिव केस 1270 हो गए हैं। लक्षण वाले संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 143 नए कोरोना मरीज आए। इनमें शहर से लेकर देहात तक के तमाम लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस सूची में शुगर मिल देवबंद, मंदाकनी विहार, दौलतपुर, ताजपुर, पक्का बाग, मीरपुर, जेल चुंगी, टीचर कॉलोनी, रानी बाजार, सक्षम हॉस्पिटल का स्टाफ, थाना सरसावा पर तैनात पुलिसकर्मी, गुरुद्वारा रोड सहित अन्य मोहल्लों के लोग रहने वाले हैं। लक्षण वाले मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया है जबकि बिना लक्षण वालों को होम आइसोलेट कर दिया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 3372 हो गई है जबकि 59 की छुट्टी के बाद अब एक्टिव केस 1270 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 48 मौत के बाद अब तक 2059 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उधर सहारनपुर के एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमित होने से मेरठ में मौत हो गई। इसका सैंपल भी मेरठ में ही हुआ था।