Move to Jagran APP

कोरोना से एक मौत, 121 नए पॉजिटिव मरीज

कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार ही बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को बुजुर्ग की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 72 पहुंच गया है। शाम को पॉजिटिव मरीजों के रूप में 121 नए लोग बढ़ गए। इसमें आम शहरी व कोविड हॉस्पिटल का चिकित्सक भी शामिल है। 115 नए मरीजों की छुट्टी के बाद अब एक्टिव केस 1831 हो गए हैं। लक्षण वाले मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 10:52 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 10:52 PM (IST)
कोरोना से एक मौत, 121 नए पॉजिटिव मरीज
कोरोना से एक मौत, 121 नए पॉजिटिव मरीज

सहारनपुर जेएनएन। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार ही बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को बुजुर्ग की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 72 पहुंच गया है। शाम को पॉजिटिव मरीजों के रूप में 121 नए लोग बढ़ गए। इसमें आम शहरी व कोविड हॉस्पिटल का चिकित्सक भी शामिल है। 115 नए मरीजों की छुट्टी के बाद अब एक्टिव केस 1831 हो गए हैं। लक्षण वाले मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया है।

prime article banner

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि, राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती 62 साल के बुजुर्ग की शुक्रवार को मौत हो गई। यह शहर के रहने वाले थे और पिछले एक सप्ताह से भर्ती थे। शुक्रवार को 121 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, इसमें मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, पुलिसकर्मी, एयरफोर्स कर्मी, आरटीओ कार्यालय से रोड इंस्पेक्टर तथा सहारनपुर विकास प्राधिकरण के कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा गंगोह, देवबंद, नागल, बेहट, चिलकाना, नानौता सहित शहर की विभिन्न कॉलोनियों के लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 5530 हो गई है। शुक्रवार को 115 की छुट्टी की गई, अब एक्टिव केस 1831 हो गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 72 मरीजों की मौत के बाद 3627 लोग स्वस्थ होकर अपनों के बीच लौट चुके हैं।

---

कोरोना मीटर

कुल केस/ 24 घंटे में 5530/121

सक्रिय केस/24 घंटे में 1831/121

स्वस्थ हुए/ 24 घंटे में 3627/115

कुल मौत/ 24 घंटे में 72/01

कुल टेस्ट/24 घण्टे में 114053/2885


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.