जागरूकता रैली में दिया यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश
बेहट कस्बे के जनता इंटर कालेज बेहट में गुरुवार को विजय दिवस मनाया गया है जहां एक यातायात जागरूकता रैली का आयोजन
सहारनपुर, जेएनएन। बेहट कस्बे के जनता इंटर कालेज बेहट में गुरुवार को विजय दिवस मनाया गया है, जहां एक यातायात जागरूकता रैली का आयोजन 86वीं यूपी बटालियन सहारनपुर के कमांडिग आफिसर कर्नल बीएस संधू एवं कर्नल रंजीत सिंह के निर्देशन में किया गया।
कैडेट्स ने विद्यालय परिसर से कोतवाली बेहट तथा तहसील तक रैली निकाली, जिसके माध्यम से कैडेट्स ने ट्रैफिक नियमों को लेकर तख्तियों पर विभिन्न स्लोगन लिख रखे थ्रे, जिनके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा था। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी आंदन देव मिश्र ने कहा कि यातायात नियमों के पालन न करने के कारण देश में नागरिकों की बड़े पैमाने पर जान चली जाती है। इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें यातायात के नियमों का गंभीरता से पालन करना चाहिए। दो पहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट तथा कार चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिये। प्रधानाचार्य ललित कुमार धीमान ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन जीवन सुरक्षा का महत्वपूर्ण पहलू है। मेजर डा. सुभाष चंद्र सागर ने बताया कि यातायात के नियमों की अवहेलना एक प्रचलन जैसे हो गया है। यातायात के नियमों का पालन न करना अपनी जान पर खेलना है। इस दौरान लोगों से जागरूक किया गया कि वे कभी भी यातायात नियमों की अनदेखी नहीं करें। यातायायात नियमों का अनुशरण करेंगे तो हादसों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकेगा।
रैली में कैडेट्स गजाला, सादिका, दीक्षा, नीलू, तनु कौशिक, अजीम, गुरमीत, कार्तिक गुप्ता, शारिक खान, आजम, अर्पित कांबोज आदि ने भाग लिया। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित कुमार धीमान ने हरी झंडी दिखाकर किया।