भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनविरोधी: इमरान
बेहट में कांग्रेस प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व विधायक इमरान मसूद ने भाजपा सरकारों को जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है लेकिन इतिहास गवाह है की जनता के सामने कभी भी कोई तानाशाह नहीं टिका।
सहारनपुर, जेएनएन। बेहट में कांग्रेस प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व विधायक इमरान मसूद ने भाजपा सरकारों को जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है लेकिन इतिहास गवाह है की जनता के सामने कभी भी कोई तानाशाह नहीं टिका।
पूर्व विधायक बुधवार को कस्बे के निकट कांग्रेस नेता संजीव कर्णवाल के फार्म हाउस पर आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तीन काले कृषि कानूनों का विरोध शुरुआत से ही कर रही है। किसानों के समर्थन कांग्रेस ने शुरू से ही अपनी ताकत लगा रखी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार किसानों को तबाह करने में जुटी है। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर फर्जी एनकाउंटर करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने अपील की कि आठ फरवरी को सहारनपुर में विशाल विशाल किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
पार्टी के क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के मान सम्मान के लिए और उनके हकों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। वक्ताओं ने इस पंचायत में राहुल गांधी अथवा प्रियंका गांधी के पहुंचने की संभावना भी जताई। सुबह में राजस्थान कांग्रेस के •ाुबेर अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि वालिया, नगर अध्यक्ष अबरार मिर्•ा, ब्लाक अध्यक्ष चौधरी हाशिम, डा. माजिद, इनाम प्रधान, मास्टर जमील आदि रहे।
सर्विस लेन बनाने को लेकर अधिकारियों से की मुलाकात
सरसावा: सर्विस लेन बनाए जाने की मांग को लेकर मोहल्ला हजारा क्षेत्र के रमेश काम्बोज, नरेश, पंकज, प्रदीप, सुशील, ओमप्रकाश, चेतन, रामकुमार आदि ने हाईवे अथारिटी अधिकिरियों से मुलाकात की, जहां उन्होंने बताया कि उनके खेत नवनिर्मित हाईवे के पास हैं। हाईवे से जो क्रास मोहल्ला हजारा से होता हुआ गागलहेड़ी की ओर जा रहा है। उसको मिट्टी डालकर बंद कर दिया है, जिससे रास्ता बहुत संकरा हो गया है। ट्रैक्टर ट्राली, बुग्गी आदि को खेत मे लाने ले जाने में काफी परेशानी हो रही है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीण हाईवे के निर्माण के समय भी अथारिटी के अधिकिरियो से मिले थे। तब भी अधिकिरियो ने आश्वासन दिया था। परन्तु अभी तक सर्विस लेन नही बनाई गई।
बुधवार को भी खसरा संख्या 1016, 1017 तथा 1018 के ग्रामीणों ने हाईवे के अधिकारियों से रुड़की में मुलाकात कर हाईवे के चैनल संख्या 79 तथा चैनल 300 के बीच कच्चे रास्ते पर सर्विस लेन बनाये जाने की मांग की है। अधिकारियो ने ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।