Move to Jagran APP

प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करें : महेश

नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने मंडल अध्यक्षों से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 05:03 AM (IST)
प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करें : महेश
प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करें : महेश

जागरण संवाददाता, रामपुर : स्वार विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव के प्रभारी एवं नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने मंडल अध्यक्षों से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वह भारतीय जनता पार्टी के राम विहार स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करें। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में बिना जाति, भेदभाव के निचले स्तर तक कार्य किया है। सबका साथ सबका विकास पर पार्टी कार्य कर रही है। प्रत्येक पदाधिकारी पिछले तीन वर्ष से कराए गए कार्य की जानकारी आम जनता को दे।

पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा मंडल के प्रत्येक सेक्टर प्रभारी, सभी लोग प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता मजबूत हो जाए। भाजपा में बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ होता है। क्योंकि बूथ जीतेगा तभी पार्टी जीतेगी। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्य कर रहा है।

सूर्य प्रकाश पाल ने कहा सभी लोग कमर कस ले, कभी भी चुनाव की आचार संहिता लागू हो सकती है। बूथ कमेटी पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी है।

जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि स्वर के उपचुनाव को लेकर जिला कमेटी रामपुर ने सभी तैयारी कर ली हैं। सभी कार्यकर्ता मंडलों पर कार्य कर रहे हैं। भाजपा स्वार उपचुनाव जीतकर रहेगी।

इस मौके पर महामंत्री अशोक विश्नोई, महासिंह राजपूत, हरीश गंगवार, मंडल प्रभारी आकाश सक्सेना, हरिओम मोर्य, मंडल अध्यक्ष योगेश सैनी, पंकज सैनी, पवन कुमार, रोहताश सिंह, प्रताप सिंह चौहान, मदन सिंह, अनुज सक्सेना आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.