Move to Jagran APP

अस्थायी लालपुर पुल पर काम तेज, दो दिन में हो जाएगा तैयार

किसी आवश्यक कार्य से रामपुर-टांडा आने जाने वाले पैदल यात्री व बाइक सवार लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर महिलाओं व बचों के लिए पानी मे होकर नदी पार करना जोखिम भरा काम है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 07:44 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 07:44 PM (IST)
अस्थायी लालपुर पुल पर काम तेज, दो दिन में हो जाएगा तैयार
अस्थायी लालपुर पुल पर काम तेज, दो दिन में हो जाएगा तैयार

जागरण संवाददाता, टांडा : लालपुर स्थित कोसी नदी पर अस्थाई लकड़ी के पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, जो दो दिन में बनकर तैयार हो जाएगा। निर्माण के बाद इस अस्थायी पुल पर आवागमन शुरू होने पर क्षेत्र के लाखों लोगों को काफी राहत मिलेगी। काफी समय से क्षेत्र का जिला मुख्यालय से कटा संपर्क एक बार फिर से जुड़ जाएगा। लालपुर में कोसी नदी पर सन 1932 में पुल बना था। पुराना होने के कारण सन 1975 में बड़े वाहनों के लिए इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद से क्षेत्र के लोग लगातार यहां पर पुल की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय तथा कोर्ट कचहरी जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थान पर नए पुल निर्माण की शुरुआत तो सन 2016 में सपा कार्यकाल में हो गई थी। धनराशि जारी होने पर लालपुर पुल का निर्माण कार्य भी शरू हो गया और पुल के पिलर भी बन गये थे। इस बीच पुराना पुल तोड़कर लकड़ी का अस्थाई पुल बना दिया गया था। इस दौरान सत्ता परिवर्तन होते ही निर्माण कार्य बीच मे ही लटक गया। सबसे बड़ी दिक्कत पुराना पुल टूटने से आई। यदि वह चालू रहता तो क्षेत्र के लोगों को इतनी परेशानी नहीं होती। लालपुर पुल अधूरा होने के चलते क्षेत्र के लाखों लोग परेशान हैं। लकड़ी का अस्थाई पुल भी समस्या बना हुआ है। जो प्रति वर्ष बरसात शुरू होने से पहले हर बार तोड़ दिया जाता है। जिससे क्षेत्र के लोगों की समस्या भी बढ़ जाती है। इस बार भी जून में बरसात शुरू होने से पहले अस्थाई पुल तोड़ दिया गया था। पुल टूटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसी आवश्यक कार्य से रामपुर-टांडा आने जाने वाले पैदल यात्री व बाइक सवार लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर महिलाओं व बच्चों के लिए पानी मे होकर नदी पार करना जोखिम भरा काम है। चार दिन पहले लालपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधूरे पड़े पुल का काम शुरू कराया था। साथ ही अस्थायी पुल तीस सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। इस पर सिचाई विभाग के कर्मचारी पुल बनाने का काम तेजी से कर रहे हैं। पुल दो दिन में बनकर तैयार हो जाएगा। अस्थायी पुल के निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। जिला मुख्यालय समेत कोर्ट जाने वाले लोगों, कालेज जाने वाले छात्रों तथा कृषि आदि से संबंधित कार्यों से आने-जाने वाले वाले किसानों को काफी राहत मिलेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.