जहर खाने से महिला की मौत
रामपुर जासं घरेलू कलह में महिला ने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 10:07 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:09 AM (IST)
रामपुर, जासं : घरेलू कलह में महिला ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर पट्टी गांव की रहने वाली अंजू पत्नी प्रमोद थी। उसकी 15 साल पहले शादी हुई थी। शनिवार को उसका पति से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे जिला अस्पताल ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन स्वजनों से किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें