मानपुर ओझा में तेंदुआ देखने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
गांव मानपुर ओझा में तेंदुए को देखने की सूचना पर हड़कंप मच गया। लोगों ने तेंदुआ देखने का दावा कर उसके पंजों के निशान का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर जारी किया। सूचना पाकर विभागीय अधिकारी टीम लेकर गांव पहुंचे। मामले की छानबीन करने लगे। गांव में तेंदुआ देखने की सूचना से क्षेत्र में दहशत का महौल बना हुआ है। मंगलवार को गांव के कुछ लोग अमरुद व आम के बागों में सा़फ-सफाई कर रहे थे। इसी बीच वहां जब उन्होंने तेंदुए के पंजों के निशान देखे तो उनके होश उड़ गए।
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : गांव मानपुर ओझा में तेंदुए को देखने की सूचना पर हड़कंप मच गया। लोगों ने तेंदुआ देखने का दावा कर उसके पंजों के निशान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया। सूचना पाकर विभागीय अधिकारी टीम लेकर गांव पहुंचे। मामले की छानबीन करने लगे। गांव में तेंदुआ देखने की सूचना से क्षेत्र में दहशत का महौल बना हुआ है।
मंगलवार को गांव के कुछ लोग अमरुद व आम के बागों में साफ-सफाई कर रहे थे। इसी बीच वहां जब उन्होंने तेंदुए के पंजों के निशान देखे तो उनके होश उड़ गए। पंजों के निशान देख वे गांव को जाने वाले मुख्यमार्ग पर आ गए। शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। तेंदुआ आने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर रेंजर राधेश्याम सिंह वन कर्मियों समेत गांव पहुंचे। पंजों के निशान देखकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। तेंदुए की तलाशी को तीन टीमें बनाई हैं। तेंदुए देखने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। दहशत के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक गांव में तेंदुए को लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। सुरक्षा की ²ष्टि को देखते हुए वन कर्मियों को गांव में तैनात कर दिया गया है। तेंदुए की तलाश जारी है।