Move to Jagran APP

रामपुर में हुनर हाट की तैयारियों में जुटे दो सौ मजदूर

रामपुर जेएनएन। केंद्र सरकार की ओर से लगाए जा रहे हुनर हाट की तैयारियां जोरों पर ह

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 01:07 AM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 01:07 AM (IST)
रामपुर में हुनर हाट की तैयारियों में जुटे दो सौ मजदूर
रामपुर में हुनर हाट की तैयारियों में जुटे दो सौ मजदूर

रामपुर, जेएनएन। केंद्र सरकार की ओर से लगाए जा रहे हुनर हाट की तैयारियां जोरों पर हैं। नुमाइश ग्राउंड पनवड़ियां में दो सौ मजदूर तैयारियों में जुटे हैं। कोई पेंटिग कर रहा था कोई तंबू लगा रहा है। दुकानों को भी रंग रोगन कर चमकाया जा रहा है।

loksabha election banner

रामपुर में 18 से 27 दिसंबर हुनर हाट लगना है। यह हुनर हाट केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के प्रयास से उनके विभाग द्वारा ही लगवाया जा रहा है। इसमें देश के 27 राज्यों के दस्तकार जमा होंगे। नकवी छह दिन पहले खुद यहां आकर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। इसे लेकर उन्होंने अफसरों के साथ मीटिग भी की थी। अब जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह इसकी तैयारियां करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीडीओ गजल भारद्वाज को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। तैयारियों तेजी से चल रही हैं। इस समय करीब 200 मजदूर काम कर रहे हैं। रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा पनवडिया पुल को रंग रोगन कराकर चमकाया जा रहा है। प्राधिकरण के इंजीनियर अयोध्या प्रसाद ने बताया कि पुल पर ही 30 मजदूर पेंट का काम करने में लगे हैं। इस पुल पर स्कूली बच्चे पेंटिग भी कर रहे हैं। नुमाइश ग्राउंड में मंच के सामने भी पंडाल लगाया जा रहा है। तमाम दुकानों पर पेंट किया जा रहा है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मशहूर गजल गायक और हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव भी आएंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री श्री नकवी 18 को कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कोविड-19 के दृष्टिगत गाइडलाइन का पूरी तरह पालन होगा। मास्क सभी के लिए जरूरी होगा तथा ऐसे लोग जो मास्क नहीं लाएंगे, उन्हें हुनर हॉट की तरफ से फ्री उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.