आज होगा दो ग्राम पंचायतों में उपचुनाव
क्षेत्र में दो ग्राम पंचायतों का उपचुनाव होना है। उसकी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार को होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को उपजिलाधिकारी डॉ. ज्योति गौतम ने दोनों ग्राम पंचायतों के लिए पोलिग पार्टी रवाना की हैं।
मिलक : क्षेत्र में आज दो ग्राम पंचायतों में उपचुनाव होना है। उसकी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार को होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को उपजिलाधिकारी डॉ. ज्योति गौतम ने दोनों ग्राम पंचायतों के लिए पोलिग पार्टी रवाना की हैं। नरखेड़ा गांव में ग्राम प्रधान को सजा होने और हरसु नगला गांव में ग्राम प्रधान के आकस्मिक निधन के बाद प्रधान पद रिक्त हो गए थे। शनिवार को प्रधान पद के होने वाले उपचुनाव में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें नरखेड़ा में छह और हरसु नगला में दो प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों ग्राम पंचायतों में कुल आठ पोलिग पार्टियों को रवाना किया गया है। सोमवार आठ जुलाई को मतगणना होगी।