तंबाकू नियंत्रण को चलाया जुर्माना अभियान
रामपुर : तंबाकू नियंत्रण सचल दल द्वारा बृहस्पतिवार को सार्वजनिक स्थलों पर जुर्माना अभियान चलाया
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Jul 2018 07:36 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jul 2018 09:18 PM (IST)
रामपुर : तंबाकू नियंत्रण सचल दल द्वारा बृहस्पतिवार को सार्वजनिक स्थलों पर जुर्माना अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट में 17 लोगों को तंबाकू उत्पाद का सेवन करते पाया गया जिनसे कोटापा अधिनियम के अंतर्गत 1210 रूपये का जुर्माना वसूला गया। जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खां ने बताया कि आगे भी सार्वजनिक स्थलों पर जुर्माना अभियान चलाए जाएंगे और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य खाद्य अधिकारी आनंद देव, मोहम्मद रिजवान खां, सुरजीत ¨सह, अलतमश खां एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें