बिलासपुर में बिजली सुधार न होने पर करेंगे आंदोलन
बिलासपुर में बिजली सुधार न होने पर करेंगे आंदोलन
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 10:39 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 10:39 PM (IST)
रामपुर, जासं : बिलासपुर के पूर्व विधायक व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि बिलासपुर में बिगड़ी चल रही बिजली व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि बिलासपुर, जनपद में बिजली विभाग को सबसे अधिक राजस्व देने वाली तहसील है। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ कृषि के लिए भी इसका जनपद में अलग ही स्थान है। उसके बावजूद यहां पर बिजली का बुरा हाल है। व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। बिजली कम आने के कारण ट्यूबवेल द्वारा सिचाई नहीं हो पा रही। जिसके चलते किसान धान की फसल लगाने को परेशान हैं। कहा है कि किसानों की परेशानी और आम जनमानस की समस्या के समाधान की दिशा में त्वरित कार्यवाही की आवश्यकता है। निराकरण न होने पर क्षेत्रीय किसान आंदोलन को बाध्य होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें